फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foswek expressed strong opposition to the increase in parking fees and not providing free water

Chandigarh News: पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी एवं निशुल्क पानी न देने पर फॉस्वेक ने जताया कड़ा विरोध

Sat, 15 Jun 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Foswek expressed strong opposition to the increase in parking fees and not providing free water
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेल्फेयर एसोसिएशंस ऑफ चंडीगढ़ (फॉस्वेक) ने चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से पेड पार्किंग की दरों में अत्यधिक बढ़ोतरी करने और मुफ्त पानी की अनुमति न देने पर कड़ा विरोध जताया है। फॉस्वेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि पार्किंग की बढ़ी हुई दरें पूरी तरह से नाजायज हैं। वाहनों के लिए दरें न केवल घंटों के हिसाब से कर दी गई हैं बल्कि नकद भुगतान पर 5 रुपए और अधिक देने होंगे।
विज्ञापन

प्रशासक आम आदमी की समस्याओं को भूल गए हैं। चंडीगढ़ जैसे महंगे शहर में जीवन यापन करना और बच्चों को पालना एक सामान्य वर्ग के व्यक्ति के लिए पहले ही बहुत मुश्किल हो रहा है और ऊपर से बढ़ी हुई पार्किंग दरों ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। फॉस्वेक के मुख्य प्रवक्ता एवं सेक्टर- 38 वेस्ट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार प्रशासक की ओर से नगर निगम में पारित मुफ्त पानी देने के एजेंडा को निरस्त कर दिया गया है, वह भी अलोकतांत्रिक है। प्रशासक को फैसला लेने से पहले सांसद, मेयर और पार्षदों के साथ बैठकर गहन विचार-विमर्श करना चाहिए था। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। चंडीगढ़ में पानी यदि मुफ्त नहीं तो न्यूनतम दरों पर लोगों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed