फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foswak will on road against increased water rates

पानी की बढ़ी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी फॉसवेक

Wed, 07 Oct 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Foswak will on road against increased water rates
चंडीगढ़। पानी के बढ़े दर पर फॉसवेक ने प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि सोमवार को फॉसवेक की प्रमुख दस पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें पानी के बढ़े दर के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। विरोध प्रदर्शन सेक्टर-17 में होगा। यहीं, से नगर निगम आयुक्त, प्रशासक के सलाहकार और प्रशासक को ज्ञापन सौंपने जाएंगे।
विज्ञापन

बलजिंदर सिंह ने बताया कि नगर निगम जनवरी 2020 में पानी की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव लाया था। इसके लिए फॉववेक ने अपने रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बात करने के बाद 9 फरवरी 2020 को आपत्तियां दर्ज करवाई थीं। आपत्तियों में कहा गया था कि पानी की दरों में बढ़ोतरी न्यायसंगत नहीं है। बिट्टू ने जब हमारी बात नहीं सुनी गई तो 13 सितंबर 2020 को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इसकी कॉपी चंडीगढ़ के प्रशासक और उनके सलाहकार को भी भेजा था ताकि लोकहित में पानी की दरों में बढ़ोतरी न की जाए। अब पानी की दरों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में फॉसवेक के पास विरोध प्रदर्शन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बिटटू ने बताया कि फॉसवेक ने सभी आरडबल्यूए और शहर के आम लोगों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed