फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former state president of Haryana Congress Kumari Selja give memorandum to Governor on security of MLA

धमकी का मामला: सैलजा बोलीं- चरमराई कानून व्यवस्था का संज्ञान लें राज्यपाल, हुड्डा ने कहा- प्रदेश में विधायक भी सुरक्षित नहीं

Fri, 08 Jul 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 02:53 PM IST
सार

हरियाणा में कांग्रेस विधायक रेणु बाला, सुरेंद्र पंवार और भाजपा विधायक संजय सिंह को धमकियां मिल चुकी हैं। विधायकों को विदेश से फिरौती देने, जान से मारने की धमकी के कॉल आए हैं। 

विज्ञापन
Former state president of Haryana Congress Kumari Selja give memorandum to Governor on security of MLA
भूपेंद्र हुड्डा- कुमारी सैलजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राजभवन के बाहर आकर कहा कि राज्यपाल प्रदेश की चरमराई हुई कानून-व्यवस्था का संज्ञान लें। विधायकों को धमकी मिलना ध्वस्त हो चुकी व्यवस्था का प्रमाण है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सढौरा की विधायक रेणु बाला को धमकी मिलने के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। वह पूरे मामले को एसपी के संज्ञान में लाया था। एनआईए या सिटिंग जज से पूरे मामले की जांच होने पर ही सच सामने आएगा। प्रदेश में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा। 
विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि अपराधियों में शासन का भय होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। सरकार पूरे मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। हरियाणा प्रदेश में अपराध लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। सरकार को बिना देरी किए सभी विधायकों की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए, साथ ही अपराधियों की सफाई के लिए कड़ा अभियान चलाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में विधायक भी सुरक्षित नहीं, सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बेरोजगारी के चलते लगातार युवा अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था की हालत ऐसी हो गई है कि प्रदेश में आम आदमी तो क्या विधायक तक सुरक्षित नहीं है। पिछले चंद दिनों में तीन विधायकों को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 

हुड्डा ने कहा कि हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। सत्ता सुख भोगने और नये-नये घोटालों को अंजाम देने के अलावा गठबंधन दलों को किसी चीज से वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी, नशे, अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। 


विकास के नाम पर सरकार द्वारा कोरी विज्ञापनबाजी और इवेंटबाजी हो रही है। सरकारी और अलग-अलग संस्थाओं के आंकड़ों से स्पष्ट हो चुका है कि हरियाणा महंगाई और बेरोजगारी में टॉप पर है। प्रदेश का युवा 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर झेल रहा है। हुड्डा ने कहा कि जनता को ना प्रदेश सरकार और ना ही केंद्र से कोई राहत मिल रही है। एक बार फिर रसोई गैस के रेट में 50 रुपये की बढ़ोतरी करके सरकार ने लोगों के जले पर मिर्च रगड़ने का काम किया है। किसान के पंपसेट, डेरी उपकरणों, दूध, दही, पनीर व अन्य खाने-पीने की चीजों के टैक्स में बढ़ोतरी करके सरकार ने बता दिया है कि वह जनता को किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed