फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former rail minister interview on rail budget and chandigarh station

वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने में फेल हो रही सरकार: बंसल

Thu, 25 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
former rail minister interview on rail budget and chandigarh station

चंडीगढ़ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर अब तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया है। दावे के अलावा पुराने प्रोजेक्टों पर सही तरीके से काम नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों को यहां पर विश्वस्तरीय सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। विशेष बातचीत के दौरान पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर यहां पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जानी थी। इसके अलावा मॉल, पीवीआर, होटल बनाया जाना था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। पुराने प्रोजेक्ट पर ही काम अगर पूरा हो जाए तो लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि वर्ष 2013 में मौका मिलने पर मैंने यहां से 12 नई ट्रेनें चला दी, लेकिन इसके बाद यह काम ढीले हो गए हैं। दप्पर में रेल मार्ग का दोहरी करण, सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने का प्रपोजल भी हमने बनाया था। मेरे रेल मंत्री रहते यह सर्वे हो चुका था, लेकिन मौजूदा सरकार इसे चलाने में विफल हो रही है। आम आदमी का बजट तभी हो सकता है जब रेल किराया और मालभाडे़ में बढ़ोतरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में रेलवे के अधूरे प्रोजेक्ट
- मौली जागरां के पास खाली पड़ी रेलवे की जगह पर मॉडल सिग्नल आईटी हब बनाने की योजना
- शताब्दी व राजधानी में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतरीन खाना उपलब्ध कराने के लिए शहर में बेस किचन का निर्माण
- सेमी हाई स्पीड और बुलेट ट्रेन को लेकर जापान व फ्रांस के राष्ट्रपति से हुई थी बैठक
- ऑपरेटिंग रेशियो को 91 से घटाकर 88 रुपये पर लाना था, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 98 रुपये पहुंचा
- शहर को रेलवे के साथ जोड़ने के लिए हिमाचल, पंजाब व हरियाणा में नई रेल लाइन बिछाने का कार्य
- रेलवे स्टेशन पर डोरमेट्री रूम बनाने का कार्य
- स्टेशन की बाउंड्री वाल के बारे में विचार
- स्टेशन पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed