फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab Minister Vijay Singla give first reaction after arrest

गिरफ्तार मंत्री की पहली प्रतिक्रिया: कहा- मुझे, आप और सरकार को बदनाम करने की साजिश, सीएम भगवंत मान ने किया था बर्खास्त

Wed, 25 May 2022 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 May 2022 01:15 AM IST
सार

डॉ. विजय सिंगला ने मनसा से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को 63,323 वोट से हराया था। डॉ. सिंगला को 100023 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 36700 वोट मिले थे।

विज्ञापन
Former Punjab Minister Vijay Singla give first reaction after arrest
भ्रष्टाचार के आरोप में विजय सिंगला गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी के बाद पंजाब पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक सेल ने सिंगला और उनके ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। अदालत में पेशी को जाते वक्त विजय सिंगला ने पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


सिंगला ने कहा कि मुझे, आप और सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई है। पेशे से डेंटिस्ट डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे, जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला को हराकर बने थे विधायक
डॉ. विजय सिंगला ने मनसा से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को 63,323 वोट से हराया था। डॉ. सिंगला को 100023 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 36700 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर शिअद उम्मीदवार को 27180 वोट मिले थे। 1992 में मनसा सीट बनने के बाद से सिंगला पहले विधायक थे जिन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था। डॉ. सिंगला के पास साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की पास पहुंची थी शिकायत
करीब डेढ़ हफ्ते पहले मुख्यमंत्री के पास सिंगला के भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंची। सीएम ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिया कि वे उनके साथ हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं। मान ने इसकी गुपचुप जांच करवाई और रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग करवाई। पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम ने डॉ. सिंगला को अपने पास बुलाया और रिकॉर्डिंग सुनाई। उसके बाद डॉ. सिंगला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।


मान खुद रख सकते हैं स्वास्थ्य विभाग
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नौ कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंथन किया। इस मंथन बैठक में कई मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को ही स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने की सलाह दी। अन्य किसी विधायक के नाम पर आम सहमति नहीं बन सकी। इधर 15 अगस्त को सरकार प्रदेश में 75 मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत करने वाली है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद ही स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed