फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab CM Parkash Singh Badal admitted in PGI Chandigarh

Punjab News: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया

Tue, 07 Jun 2022 12:11 AM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 12:11 AM IST
सार

इससे पहले 24 जनवरी को प्रकाश सिंह बादल को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Former Punjab CM Parkash Singh Badal admitted in PGI Chandigarh
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : ANI

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को पेट से संबंधित शिकायतों के बाद सोमवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के एडवांस्ड कार्डिएक सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनका मेडिकल परीक्षण चल रहा है।

विज्ञापन


बादल को पेट संबंधी कुछ दिक्कतें थीं और एक उल्टी भी हुई लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों ने कहा कि शिअद नेता की देखभाल डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। इस साल की शुरुआत में बादल कोरोना संक्रमित भी हुए थे। फरवरी में कोविड से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच की खातिर मोहाली के एक निजी अस्पताल लाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था। 
विज्ञापन


इससे पहले 24 जनवरी को प्रकाश सिंह बादल को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल को लंबी विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू भी यहीं भर्ती
रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी सोमवार को पीजीआई में दाखिल कराया गया। लिवर में परेशानी के कारण उन्हें तकलीफ हो रही थी। पीजीआई के डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट कराने को कहा है। इस वजह से वे दो से तीन दिन पीजीआई में ही रह सकते हैं।
 
जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि जेल के अंदर सिद्धू के लिवर में दिक्कत बढ़ने से उनके पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद जेल अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्टों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे सिद्धू को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।

पीजीआई के हेप्टोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने सिद्धू के कई टेस्ट किए। बाद में टेस्टों की रिपोर्ट के आधार पर सिद्धू को पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन अस्पताल के हेप्टोलॉजी विभाग के जनरल वार्ड में दाखिल किया गया है। यहां सिद्धू का इलाज हेप्टोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर वीरेंद्र सिंह की निगरानी में किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed