फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Punjab CM Charanjit Channi presented before Vigilance in disproportionate assets case

Chandigarh: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी विजिलेंस के समक्ष पेश, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Tue, 13 Jun 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 12:27 PM IST
सार

विजिलेंस ने इस साल जनवरी में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की थी। जबकि जालंधर लोकसभा उप चुनाव से ठीक पहले विजिलेंस ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था।

विज्ञापन
Former Punjab CM Charanjit Channi presented before Vigilance in disproportionate assets case
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को दोबारा विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में विजिलेंस द्वारा सौंपा गया 50 सवालों का परफॉर्मा लिया हुआ था। वह सीधे ही कार से ऑफिस के गेट पर पहुंचे और अंदर चले गए। विजिलेंस की तरफ से पहले पूछताछ के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पूर्व सीएम ने शराब घोटाले का पर्दाफाश किया था। उन्होंने बताया था कि सरकार की नई शराब पॉलिसी से पंजाब के राजस्व को चपत लग रही है। इसके बाद उन्हें तलब कर लिया गया है। चन्नी ने कहा कि लोग भी अब समझ गए कि आखिर सरकार क्या कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने इस साल जनवरी में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की थी। जबकि जालंधर लोकसभा उप चुनाव से ठीक पहले विजिलेंस ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था। इस दौरान पूरी कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में उतर आई थी। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद चन्नी अकेले विजिलेंस के समक्ष पेश हुए थे। करीब आठ घंटे उनसे सवाल जवाब किए गए थे। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें 50 सवालों को प्रोफार्मा देकर कुछ जानकारी मुहैया करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाद वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने जानकारियां जुटाने के लिए समय मांगा था। इसके बाद जालंधर लोकसभा के उप चुनाव आ गए थे। साथ ही यह मामला ठंडा पड़ गया था। इसके बाद अब विजिलेंस ने उन्हें बुलाया है। इससे पहले पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व शिक्षामंत्री विजय इंद्र सिंगला समेत कई लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed