{"_id":"587e37374f1c1b3703eff9d3","slug":"former-punjab-chief-minister-beant-singh-s-daughter-rejoins-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: भाजपा को झटका देकर पूर्व सीएम की बेटी ने की 'घर वापसी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: भाजपा को झटका देकर पूर्व सीएम की बेटी ने की 'घर वापसी'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम की बेटी ने की 'घर वापसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के स्व. मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर की कांग्रेस में तीन दिन बाद फिर वापसी हो गई है। गुरकंवल कुछ दिन पहले दिल्ली में भाजपा में शामिल हुईं थीं। लेकिन मंगलवार को वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई।
बता दें कि नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरूण जेटली और पंजाब भाजपा इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला की मौजूदगी में गुरकंवल कौर भाजपा में शामिल हुईं थी। इस मौके पर गुरकंवल कौर ने भाजपा में भरोसा जाहिर करते हुए कहा था कि उनके पिता ने पंजाब की खुशहाली के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस के लिए कुर्बान कर दिया, लेकिन आज वह पार्टी ना देश हित के बारे सोच रही है और ना ही उसको हम नजर आ रहे हैं।

3 दिन पहले पीएम मोदी पर जताया था भरोसा
पूर्व सीएम की बेटी ने की 'घर वापसी'
भाजपा ज्वाइंन करते हुए गुरकंवल कौर ने कहा था कि एक तरफ कांग्रेस में अनदेखी के चलते वे घुटन महसूस करने लगी थीं, वहीं माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सोच और नीतियां उन्हें लगातार प्रभावित कर रही थीं। इसलिए वे बिना किसी शर्त से भाजपा में एक साधारण वर्कर के तौर पर शामिल हुई हैं।
पार्टी में शामिल होने पर गुरकंवल कौर का स्वागत करते हुए विजय सांपला ने कहा था कि सरदार बेअंत सिंह की बेटी का भाजपा में आना कांग्रेस को उसका अक्स दिखाना है। उल्लेखनीय है कि गुरकंवल कौर जहां बेअंत सिंह की बेटी है, वहीं उनका पंजाब की राजनीति में भी एक मुकाम है। वह जालंधर कैंट सीट से वर्ष 2002 से वर्ष 2007 के मध्य विधायक रहीं और पंजाब में मंत्री भी रही। वह पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह की बहन व गुरकीरत कोटली व रवनीत सिंह बिट्टू की बुआ हैं।