{"_id":"e7da0d474379e8784835d7f974d8d48f","slug":"former-president-kalam-will-visit-city-beautiful-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्यूटीफुल आएंगे पूर्व राष्ट्रपति कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्यूटीफुल आएंगे पूर्व राष्ट्रपति कलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
मिसाइलमैन के नाम से मशहूर और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जल्द ही सिटी ब्यूटीफुल में आएंगे।
विज्ञापन
वे सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के 20 मार्च को होने वाले सातवें कनवोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
कलाम की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद संस्थान ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कनवोकेशन के दौरान अब्दुल कलाम 2004 से लेकर 2008 के एमबीबीएस पासआउट विद्यार्थियों को डिग्री देंगे। इस दौरान वे संस्थान के नए डॉक्टरों के साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा ने बताया कि डाक्टर अब्दुल कलाम आज भी युवाओं के सबसे ज्यादा चहेते हैं।
हर युवा उनके जैसा बनने चाहता है। जिस तरीके से उन्होंने अपने लक्ष्य और देश सेवा को कनेक्ट किया, वह आज भी युवाओं के लिए मिसाल है। सच में यह युवा डाक्टरों के लिए सबसे अहम क्षण होगा, जब उन्हें डिग्री देने के लिए खुद कलाम सामने होंगे।
विज्ञापन
कलाम इस कनवोकेशन में दो घंटे रहेंगे। मुख्य आकर्षण उनका भाषण होगा, जिसे सुनने के लिए हर कोई बेताब है। संस्थान ने पासआउट विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि जो अपनी डिग्री ले जा चुके हैं, वे 28 फरवरी तक दफ्तर में जमा करा दें।
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 में दूसरी बार आएंगे कलाम
यह दूसरा मौका जब डा. अब्दुल कलाम जीएमसीएच-32 में आएंगे। इससे पहले वे साल 2008 में आए थे। उस दौरान आयोजित एनुअल नेशनल काफ्रेंस ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट में डाक्टर कलाम चीफ गेस्ट बनकर आए थे। वे पिछले साल सीजीसी कालेज के कनवोकेशन में भी आए थे।