फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former President and Secretary of PUTA will make new program of elections

पुटा के पूर्व अध्यक्ष व सचिव बनाएंगे चुनाव का नया कार्यक्रम

Tue, 25 Aug 2020 10:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Former President and Secretary of PUTA will make new program of elections
चंडीगढ़। पुटा चुनाव को लेकर अब नया कार्यक्रम बनाने की तैयारी चल रही है। पुटा के पूर्व अध्यक्ष व सचिव मिलकर नया कार्यक्रम तय करेंगे और उसी के मुताबिक चुनाव होंगे। हाल ही में पुटा के पदों से विदा हुए पदाधिकारियों की बात मानने को शिक्षक तैयार नहीं हैं। इसी कारण चुनाव अधिकारी का भी बदलना तय है।
विज्ञापन

पुटा के पदाधिकारियों का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। उन्होंने जाते-जाते नया चुनाव अधिकारी बना दिया। इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। शिक्षकों का एक बड़ा तबका इसके विरोध में उतर आया। चुनाव अधिकारी पर सवाल खड़े कर दिए। पत्रों के जरिये शिक्षकों को नई-नई जानकारियां दी जा रही हैं। चुनाव अधिकारी की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया। सूत्रों का कहना है कि अब पुटा चुनाव पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सचिव मिलकर कराएंगे। इसके लिए पहले वह बैठक करेंगे और फिर नया चुनाव अधिकारी लगाएंगे। चुनाव का कार्यक्रम इसी माह के आखिरी तक घोषित कर दिया जाएगा। सितंबर में चुनाव होंगे।
विज्ञापन

पुटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मुहम्मद खालिद का कहना है कि चुनाव अधिकारी बदलना चाहिए। साथ ही कुछ पूर्व अध्यक्ष व सचिव बैठक करेंगे और उसके बाद निर्णय होगा। चुनाव होना चाहिए, क्योंकि पुटा की महत्ता अब आने वाले समय में और बढ़ने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed