{"_id":"65fabbf15677a452a807ffa0","slug":"former-nangal-chaudhary-mla-rao-bahadur-singh-joined-jannayak-janata-party-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह जजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह जजपा में शामिल
Wed, 20 Mar 2024 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:05 PM IST
सार
राव बहादुर सिंह भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल होने पर राव बहादुर सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
राव बहादुर सिंह जजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जननायक जनता पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। बुधवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जजपा में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राव बहादुर का जजपा में स्वागत किया।
विज्ञापन
दुष्यंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक और भी कई मजबूत साथी जजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें कि राव कांग्रेस में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने की आशंका के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अब वह जजपा से ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
राव बहादुर सिंह जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। राव बहादुर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
राव बहादुर ने कहा कि कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है, जबकि जजपा में कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को झूठा दिलासा देकर ठगा जाता है। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़,बृज शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह सहित कई अन्य जेजेपी नेता आदि मौजूद रहे।