{"_id":"663d99f50aae4012130a6638","slug":"former-mla-sukhjit-kaur-sahi-joins-bjp-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: अकाली दल को झटका, पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur: अकाली दल को झटका, पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही ने थामा भाजपा का दामन
Fri, 10 May 2024 09:22 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 09:22 AM IST
सार
सुखजीत कौर साही के पति दिवंगत अमरजीत सिंह साही दसूहा से दो बार भाजपा विधायक रह चुके हैं। उनके निधन के बाद सुखजीत कौर साही भी विधायक रह चुकी हैं। पिछले दिनों किसान आंदोलन और बीजेपी के विरोध के चलते वह अकाली दल बादल में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दसूहा में अकाली दल बादल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही भाजपा में शामिल हो गई हैं। साही को बीजेपी में शामिल कराने के लिए पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ दसूहा पहुंचे।
इस मौके पर सुनील कुमार जाखड़ ने साही को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि इस समय देश में मोदी आंदोलन चल रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को गुमराह करके ही सत्ता हासिल की है और अब भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. हरसिमरत सिंह साही ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो प्यार दिया है, वह उन्हें अपने घर वापस ले आया है, इसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे।