फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Satkar Kaur Gehri and her husband arrested by Punjab Vigilance

पंजाब: पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी और उनके पति को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला

Mon, 18 Sep 2023 12:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 12:13 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई पूर्व मंत्रियों से विजिलेंस पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई को जेल तक भी जाना पड़ा है। 

विज्ञापन
Former MLA Satkar Kaur Gehri and her husband arrested by Punjab Vigilance
सतकार कौर गहरी और लाडी गहरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को फिरोजपुर की पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी को मोहाली और उनके पति लाडी गहरी को फिरोजपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। सतकार कौर गहरी कांग्रेस से विधायक रह चुकीं। हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। आरोप है कि उन्होंने विधायक रहते हुए काफी संपत्ति बनाई है। विजिलेंस ने कुछ माह पहले ही उनकी संपत्ति की जांच शुरू की थी। दोनों को बुलाकर पूछताछ भी की गई थी। उनके घर पर रेड भी हुई थी। जांच में दोनों की संपत्ति आय से अधिक पाई गई थी।

विज्ञापन


सतकार कौर कैप्टन सरकार में फिरोजपुर देहात से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी थीं। पूर्व विधायक गहरी के पति लाडी गहरी भी कैप्टन सरकार में जिला परिषद सदस्य थे। वे काफी पावरफुल माने जाते थे। उनके विरोधियों ने कांग्रेस सरकार के दौरान भी उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

आय 1.65 करोड़, खर्च 4.49 करोड़

जांच में सामने आया है कि विधायक के पांच साल के कार्यकाल के दौरान दोनों ने अपनी आय 1.65 करोड़ रुपये दिखाई है, जबकि इस दौरान 4.49 करोड़ रुपये खर्च किए। 2.84 करोड़ रुपये कहां से आए, इसके बारे में वे कोई जानकारी नहीं दे सके। अब रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की जाएगी। चुनाव लड़ते समय कोई संपत्ति नहीं दिखाई थी जबकि अब इनके पास काफी संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण सतकार कौर गहरी पार्टी से नाराज थीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। पत्नी को टिकट न मिलने पर लाडी गहरी मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोने लगे थे। सतकार कौर गहरी विधायक थीं लेकिन उनके सभी कार्य लाडी गहरी देखते थे। कई बार लाडी पर कथित तौर पर अवैध रेत खनन में शामिल होने के आरोप लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed