फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Arun Narang left party after Sunil Jakhar became Punjab BJP state president

Punjab News: सुनील जाखड़ बने प्रदेश अध्यक्ष तो विरोध में पूर्व विधायक नारंग ने छोड़ी पार्टी, कहा- धक्का लगा

Tue, 04 Jul 2023 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 09:26 PM IST
सार

सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा का प्रधान बनाने का विरोध शुरू हो गया। जाखड़ की नियुक्ति का एलान होने के तुरंत बाद अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जाखड़ की नियुक्ति से पार्टी की सालों से सेवा कर रहे वर्करों व समर्थकों को धक्का लगा है। 

विज्ञापन
Former MLA Arun Narang left party after Sunil Jakhar became Punjab BJP state president
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक यह पद अश्वनी शर्मा के पास था। पंजाब में जाखड़ के माध्यम से भाजपा पार्टी की नीतियों का विस्तार करेगी। मंगलवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इसके बाद जाखड़ ने नड्डा से मुलाकात की। इस बीच जाखड़ को प्रधानगी सौंपे जाने के विरोध में अबोहर से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस की हार के बाद पिछले साल मई में भाजपा का दामन थाम लिया था। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। जाखड़ अबोहर से तीन बार विधायक और एक बार गुरदासपुर से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
विज्ञापन


पंजाब में भाजपा में कई दिग्गज चेहरे थे, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, सुरजीत ज्याणी, विजय सांपला, सुभाष शर्मा, अविनाश राय खन्ना शामिल हैं लेकिन जाखड़ ने इन लोगों को पीछे छोड़ प्रधानगी की कुर्सी हासिल कर ली है। जाखड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। चंडीगढ़ यात्रा के दौरान अमित शाह विशेष तौर पर जाखड़ के घर गए थे। तब साफ हो गया था कि जाखड़ को भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन की घोषणा

सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा का प्रधान बनाने का विरोध शुरू हो गया। जाखड़ की नियुक्ति का एलान होने के तुरंत बाद अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जाखड़ की नियुक्ति से पार्टी की सालों से सेवा कर रहे वर्करों व समर्थकों को धक्का लगा है। 


पूर्व विधायक नारंग ने जाखड़ को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में करारी मात दी थी। पूर्व विधायक नारंग वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट व जिला मानसा के प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। नारंग ने कहा कि वह सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पहले की तरह भाजपा के साथ जुड़े रहेंगे। वर्ष 2022 में सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ ने उन्हें शिकस्त दी थी। इसके अलावा गुरदासपुर से भाजपा नेता ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाने के खिलाफ बुधवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। 

जाखड़ ने नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

पंजाब भाजपा के प्रधान की जिम्मेदारी मिलने पर सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्ढा का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मेरे पर जताए गए विश्वास पर अच्छा उतरूं। हम सारे मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed