{"_id":"6402f389f792ea05700ee6c9","slug":"former-miss-universe-harnaz-sandhu-replied-in-chandigarh-district-court-on-compensate-for-one-crore-rupees-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: एग्रीमेंट उल्लंघन मामले में पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज का जवाब... मेरी छवि खराब करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: एग्रीमेंट उल्लंघन मामले में पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज का जवाब... मेरी छवि खराब करने का प्रयास
Sat, 04 Mar 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:00 PM IST
सार
पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ पंजाबी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने चार अगस्त 2022 को जिला अदालत में केस दायर किया था। केस में हरनाज के अलावा 13 लोगों को भी पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
हरनाज संधू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक करोड़ रुपये की भरपाई के लिए उपासना सिंह ने पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया था। इस मामले में हरनाज संधू की ओर से अदालत में जवाब दिया गया है। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए अदालत में केस दायर किया गया है। हरनाज संधू ने आरोप लगाया कि उपासना सिंह ने इस केस में कई तथ्यों को छुपाया है। फिल्म बाई जी कुटणगे की प्रमोशन को लेकर कोई तय समय सीमा अवधि नहीं थी ऐसे में उन्होंने किसी भी एग्रीमेंट का उल्लंघन नहीं किया।
हरनाज कौर संधू के खिलाफ पंजाबी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने चार अगस्त 2022 को जिला अदालत में केस दायर किया था। केस में हरनाज के अलावा 13 लोगों को भी पार्टी बनाया गया है।
उपासना सिंह ने हरनाज संधू पर आरोप लगाया है कि वह एक पंजाबी फिल्म बाई जी कुटणगे को प्रोड्यूस कर रही थी। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए हरनाज संधू ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन 2021 में जब हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बनी तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक हरनाज ने किए गए करार को पूरा नहीं किया। इसकी वजह से उपासना सिंह को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। हरनाज संधू के खिलाफ उपासना सिंह ने एक करोड़ रुपये की भरपाई के लिए अदालत में केस दायर किया है।