{"_id":"5c507874bdec2213dd6daf09","slug":"former-minister-s-private-secretary-imprisoned-for-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः पूर्व मंत्री रणिके के निजी सचिव को 6 साल की कैद, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसरः पूर्व मंत्री रणिके के निजी सचिव को 6 साल की कैद, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 30 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती गांवों के विकास कार्यों के फंड में घपला करने के आरोप में पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके के निजी सचिव सर्बदयाल सिंह समेत छह आरोपियों को अदालत ने 6 -6 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी आरोपियों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। वर्ष 2011 में तत्कालीन विजिलेंस विभाग ने रणिके के निजी सचिव पर विकास फंडों में घपला करने के मामले में पर्चा दर्ज किया था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अटारी विधानसभा हलके के गांवों के लिए पांच करोड़ की ग्रांट भेजी थी। सर्बदयाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर रणिके के जाली हस्ताक्षर कर पांच करोड़ की राशि हड़प ली थी। उस समय प्रदेश में प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे। बादल ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। रणिके को इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई की जिस फंड में घपला हुआ है उसके बारे में रणिके को कोई जानकारी नहीं थी। जांच टीम की ओर से रणिके को क्लीन चिट मिलने के बाद बादल ने उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया था। जांच टीम ने इस घपले में सर्बदयाल समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त सेशन जज शिव मोहन गर्ग ने सात लोगों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन