फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Minister of Punjab Gurnam Singh Abul Khurana Died in Chandigarh

पंजाब : पूर्व सिंचाई मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का निधन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

Tue, 23 Mar 2021 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Former Minister of Punjab Gurnam Singh Abul Khurana Died in Chandigarh
पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सिंचाई और राजस्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना (90) का मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर एक संक्षिप्त बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके परिवार में तीन बेटे हैं।

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अबुल खुराना में 24 मार्च को सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। पंजाब सरकार की तरफ से उनके सत्कार में मंगलवार दोपहर बाद राज्य सरकार के दफ्तरों, बोर्ड, निगमों और शैक्षिक संस्थाओं में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरनाम सिंह अबुल खुराना के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गुरनाम सिंह अबुल खुराना को एक सज्जन राजनेता और लोगों का नेता बताया, जिन्होंने दबे-कुचले लोगों की भलाई और मालवा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए निरंतर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैप्टन ने कहा कि अबुल खुराना स्थानीय लोगों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े होने के कारण मालवा बेल्ट में हमेशा याद किए जाएंगे। उनके देहांत से राजनीति के क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है। शोकग्रस्त परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की अरदास की। उल्लेखनीय है कि गुरनाम सिंह अबुल खुराना श्री मुक्तसर साहिब के लंबी हलके से 1992-1997 के दौरान विधायक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed