{"_id":"630bb471cea2fe0dc4565707","slug":"former-minister-ashu-troubled-by-mosquitoes-in-vigilance-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: विजिलेंस दफ्तर में मच्छरों से परेशान पूर्व मंत्री आशु, अधिकारियों ने करवाई फागिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: विजिलेंस दफ्तर में मच्छरों से परेशान पूर्व मंत्री आशु, अधिकारियों ने करवाई फागिंग
Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
सार
विजिलेंस ने 22 अगस्त की रात को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को एक सैलून से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह विजिलेंस के पास रिमांड पर चल रहे हैं। चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद एक बार फिर दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी के परिवहन निविदा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु चार दिन में ही मच्छरों से परेशान हो गए। बताया जा रहा है कि चार दिन से पूर्व मंत्री काफी परेशान थे और उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस अधिकारियों से की थी। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों के कहने पर दफ्तर के अंदर और आसपास फागिंग करवाई गई। दफ्तर के आसपास मच्छर मारने वाला स्प्रे भी किया गया।
विज्ञापन
रविवार को मच्छरों के लिए स्प्रे और फागिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार में भी पूर्व मंत्री को अच्छे से ट्रीट किया जा रहा है। हालांकि पहले भी आरोप लग चुके हैं कि पूर्व मंत्री को अच्छी तरह से ट्रीट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने 22 अगस्त की रात को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को एक सैलून से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह विजिलेंस के पास रिमांड पर चल रहे हैं। चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद एक बार फिर दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया है। चार दिनों से मच्छरों से परेशान पूर्व मंत्री पिछले कमरे में बैठे थे।
विज्ञापन
जहां एसी नहीं लगाया गया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि वहां पूर्व मंत्री को हर तरह की सुविधा दी जा रही है। बाकी विजिलेंस की टीम हर 12 घंटे बाद पूर्व मंत्री का मेडिकल करवा रही है। शनिवार की रात को पूर्व मंत्री ने मच्छर से परेशान होने की शिकायत की थी। वह ठीक से सो नहीं पा रहे थे। इसके बाद रविवार को ही वहां फागिंग करवा दी गई।