फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   former Lok Sabha speaker Meira Kumar on Gujrat and HP result

EVM पर लोगों की शंका दूर करे आयोग, वरना चुनाव का तरीका बदलें: मीरा कुमार

Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
former Lok Sabha speaker Meira Kumar on Gujrat and HP result
former Lok Sabha speaker Meira Kumar - फोटो : File Photo
पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत को छोटी जीत की बड़ी खुशी बताया। इस दरम्यान पूर्व स्पीकर ने ईवीएम पर शंका जाहिर की। कहा कि, ईवीएम पर लोगों को संशय है, इसे दूर किया जाय वरना चुनाव का तरीका बदलने की नसीहत दी।
विज्ञापन


इसके अलावा मीरा कुमार ने प्रदेश के चुनावों में प्रधानमंत्री के ज्यादा गंभीरता दिखाने की आलोचना की। कहा कि एक प्रधानमंत्री का प्रदेश के विधानसभा चुनाव में डेरा डालना देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। वहीं डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि, भाजपा की छोटी जीत को भी मीडिया में बड़ी कर दिखाया जाता है। मीरा कुमार और डॉ. अशोक तंवर सोमवार को पानीपत में आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन


पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि गुजरात में बेशक भाजपा की जीत हुई है, लेकिन यहां पर कांग्रेस की सीट बढ़ी हैं और भाजपा की सीट घटी हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां पर मेहनत की और उनकी मेहनत से ही कांग्रेस की गुजरात में सीट बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने तो गुजरात चुनाव में डेरा डाल रखा था। उन्होंने इससे पहले किसी प्रधानमंत्री को इस तरह छोटे चुनाव में इतना जोर लगाते नहीं देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो यहां पर जीतने के लिए किसी भी तरह के आरोप लगाने में गुरेज नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजनीति में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन काम शून्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की छोटी जीत को भी बड़ी कर दिखाया जाता है : तंवर

former Lok Sabha speaker Meira Kumar on Gujrat and HP result
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश व देश में चुनावी माहौल बदल रहा है और यह धीर-धीरे कांग्रेस के हक में आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छोटी जीत बड़ी दिखाई जाती है।

कांग्रेस ने पंजाब नगर निकाय चुनावों में जीत दर्ज की है। बाकी प्रदेशों में भी कांग्रेस आगे आ रही है। प्रदेश में आज चुनाव होते हैं तो यहां पर कांग्रेस की सरकार बननी तय है। प्रदेश व देश में कांग्रेस भाजपा का विकल्प है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीवन राम और विजय दिवस के नारे लगाए।

विजय दिवस की संयोजक इसराना विस की पूर्व विधायक राजरानी पूनम रहीं। इस मौके पर अंशुल कुमार, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, मनोज बेगमपुर, रणबीर देशवाल, कमल दीवान, बलवान शेरा, पुनीत पूनम, सुनील बिंझौल, जगदेव मलिक, पंकज पुनिया, शशि लूथरा, विद्या रानी, मास्टर योगेंद्र, धर्मबीर कुराना व राजेश सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed