{"_id":"66d561a2cdc9ca8981068af3","slug":"former-jjp-mla-devendra-babli-joined-bjp-before-haryana-assembly-elections-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल, संजय कबलाना भी आए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल, संजय कबलाना भी आए साथ
Mon, 02 Sep 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:16 PM IST
सार
जजपा के विधायक रहे देवेंद्र बबली मनोहर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही जननायक जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। उनके अलावा गुरुग्राम के पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट सुनील सांगवान व संजय कबलाना भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Former JJP leaders Devender Singh Babli and Sunil Sangwan join BJP, in the presence of BJP National General Secretary Arun Singh. pic.twitter.com/LG5sDhbPNy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 2, 2024
2019 में जजपा से विधायक बने थे बबली
टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली सोमवार को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बबली पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर प्रयास में थे लेकिन पार्टी द्वारा मना किए जाने के बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं।देवेंद्र बबली इससे पहले वर्ष 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय सुभाष बराला से हार गए थे। वर्ष 2019 में कांग्रेस में टिकट न मिलने पर जजपा की तरफ से लड़े और भारी मतों से विजय जीते थे। भाजपा और जेजेपी में गठबंधन होने के दौरान विधायक देवेंद्र सिंह बबली का किसानों ने विरोध किया था। वर्ष 2021 में बबली को सरकार में पंचायत मंत्री बनाया गया।
टोहाना में रोचक होगा मुकाबला
टोहाना में इस बार मुकाबला रोचक होने की संभावना है। देखना होगा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला क्या करते हैं। चूंकि भाजपा वर्कर बबली की टिकट को लेकर उतने उत्साहित दिख नहीं रहे हैं। यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव में बबली ने अपने सगंठन के जरिये कांग्रेस को वोट दिलाए थे।लोकसभा में कांग्रेस का किया था समर्थन
बबली ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार कुमारी सैलजा का समर्थन किया। बबली अब कांग्रेस ने टिकट चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने मना कर दिया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का बयान भी आया था।फिर भाजपा में लाैटे संजय कबलाना
संजय कबलाना एक बार फिर भाजपा का दामन पकड़ लिया है। विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कयास लगाए जा रहे है कि बादली से एक बार फिर भाजपा की टिकट पर संजय कबलाना चुनाव लड़ सकते है।संजय ने राजनीति भाजपा से शुरू की थी और बादली हल्के से 2009 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। 12495 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद वह आईएनएलडी में शामिल हो गए जहां वे हल्का अध्यक्ष रहे। 2019 में जजपा से बादली हलके से चुनाव लड़ा और 28089 वोट लेकर तीसरा स्थान बनाया।
जजपा में संजय कबलाना ने जिला अध्यक्ष, जजपा प्रदेश पंचायत सेल के अध्यक्ष रहे। दो माह पहले ही संजय ने जजपा के सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी थी।