{"_id":"5f89b8558ebc3e9bb4526294","slug":"former-inld-mla-saroj-mor-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौंद की पूर्व विधायक सरोज मोर का निधन, 61 साल की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौंद की पूर्व विधायक सरोज मोर का निधन, 61 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Fri, 16 Oct 2020 09:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक सरोज मोर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद हलके से इनेलो की पूर्व विधायक सरोज मोर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। इनेलो नेता राज सिंह मोर ने बताया कि पूर्व विधायक को कुछ दिन पहले संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। गुरुवार को उन्हें मेदांता से छुट्टी मिल गई थी और वे फरीदाबाद स्थित अपने आवास पर थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बास में किया गया। वे वर्ष 2009 में इनेलो के टिकट पर विधायक बनी थीं और अब भी इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य थीं। उनके निधन पर नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, एडवोकेट सुशील उगालन, सतबीर सिसाय, सूबेदार इंद्र सिंह मोर, जस्सी पेटवाड़, वजीर मोहला, सुरेश कोथ, बिजेंद्र लोहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन