फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Income Tax Officer and Sirsa MP Sunita Duggal became Part of Modi Cabinet

सुनीता दुग्गल: सिरसा में पहली बार कमल खिलाने वाली आयकर अधिकारी अब बनेंगी केंद्रीय मंत्री 

Wed, 07 Jul 2021 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 02:48 PM IST
सार

सुनीता दुग्गल जिस कोटे से मंत्री का दावा कर रहीं हैं वहां पहले ही रतन लाल कटारिया मंत्री हैं। बुधवार को कटारिया के इस्तीफे के बाद दुग्गल का रास्ता साफ हुआ और अब वे मोदी कैबिनेट का हिस्सा होंगी।  

विज्ञापन
Former Income Tax Officer and Sirsa MP Sunita Duggal became Part of Modi Cabinet
सुनीता दुग्गल बनीं मोदी मंत्रीमंडल का हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और संभावित मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। इस बार हरियाणा से जिस इकलौती महिला सांसद को ये मौका मिला है, वे इनकम टैक्स अधिकारी रह चुकी हैं। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने मंत्री बनने की दौड़ में बृजेंद्र सिंह को पीछे छोड़ा है। इससे पहले हरियाणा कोटे से केंद्रीय मंत्री बने रतनलाल कटारिया ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


लगभग 22 साल तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में रहीं सुनीता दुग्गल सिरसा की सांसद हैं। दुग्गल ने 2014 में वीआरएस ले ली थी। हालांकि वे विधानसभा चुनाव हार गई थी लेकिन 2019 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में मौका दिया। केमिस्ट्री से एमएससी सुनीता हरियाणा से इकलौती महिला सांसद हैं।
विज्ञापन



जहां से सुनीता ने चुनाव जीता, उसे इंडियन नेशनल लोक दल का गढ़ माना जाता है। हालांकि सबसे ज्यादा नौ बार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चार बार इनेलो प्रत्याशी भी जीते हैं। 2019 से पहले भाजपा कभी नहीं जीत पाई थी। ऐसे में सिरसा में कमल खिलाने वाली सुनीता दुग्गल को मंत्रीपद मिलना लगभग तय माना जा रहा था। उनके पति राजेश दुग्गल आईपीएस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता दुग्गल की अगर बात करें, वह जिस कोटे से मंत्री का दावा कर रहीं हैं वहां पहले ही रतन लाल कटारिया मंत्री हैं। बुधवार को बुधवार को कटारिया के इस्तीफे के बाद दुग्गल का रास्ता साफ हुआ और अब वे मोदी कैबिनेट का हिस्सा होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed