फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former IG Kunwar Vijay Pratap said Lost Kotkapura case on the advice of Prashant Kishor

प्रशांत किशोर पर आरोप: पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा- उन्हीं की सलाह पर कोटकपूरा केस हारे, जल्द सुबूत पेश करेंगे

Tue, 24 Aug 2021 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि सारी योजना प्रशांत किशोर ने बनाई थी, जिसके सुबूत वे आने वाले दिनों में पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीतिक आरोप नहीं लगा रहे बल्कि इसी सच्चाई के कारण प्रशांत किशोर मैदान छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन और बादल परिवार के रिश्ते जगजाहिर हैं और अब तक दोनों परिवार हर चुनाव में मिलजुलकर उतरते रहे हैं। इस बार भी यही तैयारी की गई थी।

विज्ञापन
Former IG Kunwar Vijay Pratap said Lost Kotkapura case on the advice of Prashant Kishor
प्रशांत किशोर, कुंवर विजय प्रताप सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड संबंधित केस में पंजाब सरकार की हाईकोर्ट में हार और अकाली दल को मिली बड़ी राहत के पीछे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का हाथ था। यह बात राज्य पुलिस के पूर्व आईजी और आप नेता कुंवर विजय प्रताप ने कही। अपने फेसबुक पेज पर डाले एक वीडियो क्लिप में पूर्व आईजी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव एक बार फिर से कांग्रेस और अकाली दल बादल मिलजुल कर फ्रेंडली मैच की तरह लड़ना चाहते थे, जिसके लिए अकाली दल की छवि सुधारना बहुत जरूरी था। कुंवर विजय ने आरोप लगाया कि कोटकपूरा गोलीकांड संबंधी केस को हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने जानबूझकर मजबूती से नहीं रखा, जिसके चलते जांच रिपोर्ट खारिज हो गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सारी योजना प्रशांत किशोर की ओर से ही बनाई गई थी, जिसके सुबूत वे आने वाले दिनों में पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीतिक आरोप नहीं लगा रहे बल्कि इसी सच्चाई के कारण प्रशांत किशोर मैदान छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन और बादल परिवार के रिश्ते जगजाहिर हैं और अब तक दोनों परिवार हर चुनाव में मिलजुलकर उतरते रहे हैं। इस बार भी यही तैयारी की गई थी कि अंतिम समय में अकाली दल को दोषी न साबित करते हुए केवल आरोपों तक सीमित कर दिया जाए।
विज्ञापन


कोटकपूरा गोलीकांड मामले पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट द्वारा उपयोग की गई शब्दावली को अदालत में चुनौती देने वाले कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि उचित होता कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देती लेकिन सरकार ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। इस मामले को अगले चुनाव तक लटकाए रखने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चुनाव में अमृतसर दक्षिण से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी नवजोत सिद्धू के खिलाफ मैदान में उतरने संबंधी सवाल के जवाब में कुंवर विजय ने कहा कि गलियां-नालियां बनाने से ही विकास नहीं होता। उन्होंने कहा कि अब तक तो यह चलता रहा है कि 10 फीसदी लगा दो और 90 फीसदी खा लो। दुबई और कनाडा में होटल बना लो, आलीशान फ्लैट बना लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed