{"_id":"63eb23324f6e8de473034c53","slug":"former-haryana-cm-bhupinder-singh-hooda-health-deteriorated-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, चक्कर आने की शिकायत के बाद दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, चक्कर आने की शिकायत के बाद दिल्ली रवाना
Tue, 14 Feb 2023 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:29 AM IST
सार
हरियाणा विधानसभा के बजट की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए ही हुड्डा चंडीगढ़ आए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अचानक निकलना पड़ा।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा की तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार देर रात चिकित्सकों के पैनल ने उनकी जांच की। हुड्डा को चक्कर आने की शिकायत हुई। चिकित्सकों का अनुमान है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हुआ होगा। फिलहाल चिकित्सकों ने एमआरआई करवाने की सलाह दी है। इसलिए हुडडा के परिवार के सदस्य उन्हें दिल्ली ले गए हैं।
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उनके बाकी के टेस्ट और एमआरआई होगा। इस बीच कांग्रेस की विधायक दल की बैठक आज विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद लेंगे। आफताब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और हुड्डा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हरियाणा विधानसभा के बजट की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए ही हुड्डा चंडीगढ़ आए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अचानक निकलना पड़ा।