फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Haryana CM Bhupendra Hooda participate in program at Fatehabad 

Fatehabad: 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम में भूपेंद्र हुड्डा का एलान-किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे, बुढ़ापा पेंशन करेंगे छह हजार

Sun, 29 May 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 May 2022 02:56 PM IST
सार

फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों को साधा। उन्होंने कहा कि आज देश के किसान पर 16 लाख करोड़ कर्जा हो गया है। कर्ज के लिए कमीशन बनाया जाएगा, जो बातचीत के माध्यम से कर्जे का निपटारा करेगी।  

विज्ञापन
Former Haryana CM Bhupendra Hooda participate in program at Fatehabad 
फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहाबाद में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की कि उनकी सरकार आई तो न खाद पर, न ट्रैक्टर पार्ट पर और न ही पेस्टीसाइड पर जीएसटी होगा। किसानों को एमएसपी कानूनी की गारंटी दी जाएगी। सी टू के साथ 50 फीसदी मुनाफा के हिसाब से एमएसपी आंकी जाएगी। फसल बीमा की समस्या भी नहीं रहने देंगे। प्राइवेट कंपनी नहीं सरकारी कंपनी बीमा करेगी, जो नो लोस-नो प्रोफिट के आधार पर काम करेगी। हुड्डा रविवार को फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि आज देश के किसान पर 16 लाख करोड़ कर्जा हो गया है। कर्ज के लिए कमीशन बनाया जाएगा, जो बातचीत के माध्यम से कर्जे का निपटारा करेगी। उद्योगों की तरह सेटलमेंट योजना होगी। किसी भी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी, कोई केस नहीं चलेगा। किसान के साथ साथ मजदूरों को भी बीमा राशि में हिस्सा रखा जाएगा। 

विज्ञापन

बुजुर्गों को देंगे छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन

हुड्डा ने एलान किया कि उनकी सरकार आते ही बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये की जाएगी। बैकवर्ड क्लास का क्रीमी लेयर आठ लाख से घटाकर भाजपा सरकार ने छह लाख कर दिया। सरकार आते ही क्रीमीलेयर की लिमिट 10 लाख रुपये करेंगे, उसमें भी तनख्वाह नहीं जुड़ेगी। जनगणना भी जाति के आधार पर करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष व दो कार्यकारी अध्यक्ष पहुंचे

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में अधिकतर विधायकों के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रुति चौधरी व जितेंद्र भारद्वाज के अलावा पिछड़ा वर्ग सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव भी पहुंचे। इससे कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देने का भी प्रयास किया।

10 हजार से ज्यादा भीड़ उमड़ी

रैली संयोजक पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने दावा किया कि विपक्ष आपके कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा भीड़ उमड़ी है। मुख्यमंत्री की ओढ़ा रैली से भी ज्यादा भीड़ इस कार्यक्रम में पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed