फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Finance Minister Manpreet Badal appeared before Vigilance

Punjab: विजिलेंस के सामने पेश हुए मनप्रीत बादल, एक घंटे में पूछे गए 15 सवाल, कहा-जब बुलाएंगे आ जाऊंगा

Mon, 20 Nov 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से प्लाट के एग्रीमेंट की असल कॉपी ली गई है। इसके अलावा प्लॉट खरीदने को लेकर जो पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उसके बारे में सवाल पूछे गए थे। बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पंजाब खडा करने के लिए आप सरकार को मौका दिया था।

विज्ञापन
Former Finance Minister Manpreet Badal appeared before Vigilance
विजिलेंस के सामने पेश हुए मनप्रीत बादल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुचर्चित प्लाट घोटाले में नामजद पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल सोमवार को फिर से विजिलेंस के सामने पेश हुए। विजिलेंस अधिकारी डीएसपी कुलवंत सिंह ने एक घंटे से अधिक समय तक बादल से करीब 15 सवाल पूछे। कुछ के जवाब बादल ने दे दिए और कुछ सवालों को लिख लिया जिनका जवाब अगली पेशी पर देने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


पेशी के बाद बाहर आकर मनप्रीत बादल ने कहा कि विजिलेंस उनको जितनी बार भी बुलाएगी वो जांच में शामिल होने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उन पर जो केस दर्ज किया गया, वह सरकार ने अपनी नाक का सवाल बनाकर दर्ज किया गया है। बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पंजाब खडा करने के लिए आप सरकार को मौका दिया था। लेकिन सरकार राजनीतिक रंजिश के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन


विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से प्लाट के एग्रीमेंट की असल कॉपी ली गई है। इसके अलावा प्लॉट खरीदने को लेकर जो पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उसके बारे में सवाल पूछे गए थे। डीएसपी ने बताया कि पिछली पेशी पर बादल से कई सवाल पूछे गए थे,जिनके आज बादल द्वारा जवाब दिए गए हैं। इसी तरह आज भी बादल कुछ सवाल लिखकर ले गए हैं, जिनका जवाब अगली पेशी पर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि बीडीए अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के रिकॉर्ड के बारे में और उनके साथ मिलीभगत संबंधी भी बादल से सवाल पूछे गए थे। इन सभी सवालों समेत करीब 15 सवाल मनप्रीत बादल से पूछे गए थे। 


डीएसपी ने बताया कि मनप्रीत बादल ने प्लाट खरीदने एवं उस पर मकान बनाने के लिए सरकार से किसी तरह की कोई मंजूरी नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में ही नामजद किए गए शराब कारोबारी जसविंदर सिंह जुगनू एवं सीए संजीव कुमार को विजिलेंस ने 22 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed