फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Education Minister join Jananayak Janata Party in Haryana

पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह ने थामा जजपा का दामन, पार्टी समर्थक विधायकों की संख्या हुई चार

Tue, 08 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 08 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Former Education Minister join Jananayak Janata Party in Haryana
जननायक जनता पार्टी

पूर्व मंत्री बहादुर सिंह ने सोमवार को जजपा का दामन थाम लिया। जजपा के संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला की उपस्थिति में बहादुर सिंह अपने समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हुए। डा. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी का झंडा देकर बहादुर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से जजपा परिवार को और ताकत मिली है और निश्चित रूप से पार्टी को इसका लाभ होगा।

विज्ञापन


हरियाणा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने सेवाएं दे चुके बहादुर सिंह वर्ष 2000 में इनेलो सरकार में शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने बाढड़ा हलके से इनेलो के टिकट पर चुनाव जीता था। इस अवसर पर विधायक राजदीप सिंह फोगाट भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पहले जजपा में तीन विधायक थे और रविवार को शिरोमणि अकाली दल के कालांवाली से विधायक बलकौर सिंह जजपी में शामिल हो गए और पार्टी समर्थक विधायकों की संख्या 4 हो गई है।
विज्ञापन


पार्टी संस्थापक ने कहा कि जींद उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी को लेकर 8 जनवरी मंगलवार को जींद में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी और पार्टी प्रत्याशी के नाम पर विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed