{"_id":"63fb0c9f1927662a940f0723","slug":"former-cm-captain-amarinder-singh-questions-bhagwant-mann-government-in-ajnala-police-attack-case-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अजनाला हिंसा पर भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा-पंजाब सरकार नहीं संभाल सकती तो बता दे, केंद्र देखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अजनाला हिंसा पर भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा-पंजाब सरकार नहीं संभाल सकती तो बता दे, केंद्र देखेगा
Sun, 26 Feb 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:16 PM IST
सार
कैप्टन ने कहा था कि राज्य सरकार को खालिस्तान के मुद्दे पर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि दुबई निवासी अमृतपाल को पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजनाला में पुलिस थाने पर खालिस्तान समर्थकों के हमले का विरोध बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले में भगवंत मान सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कैप्टन ने कहा कि कानून व्यवस्था केंद्र का विषय नहीं है। अगर पंजाब सरकार इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा। पंजाब में हर दिन ड्रोन पकड़े जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अब केंद्र को इसे देखना चाहिए।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में जो कुछ हो रहा है, उसमें भगवंत मान की कोई दिलचस्पी नहीं है। वह कोई भी कदम उठाने से डरते हैं। पुलिस अधिकारियों को अजनाला कांड के दौरान कोई कदम नहीं उठाने के आदेश मिले होंगे। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है।
इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि राज्य सरकार को खालिस्तान के मुद्दे पर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि दुबई निवासी अमृतपाल को पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए भेजा गया है। कैप्टन ने कहा कि अमृतपाल का परिवार दुबई में रहता है। पंजाब सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि इसकी मंशा क्या है। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। वह (पंजाब सरकार) कुछ नहीं कर रहे।

#WATCH | The law and order is not the Centre's subject. If they (Punjab Govt) are not able to handle it then Government of India will have to take charge. There are drones getting caught every single day, I think Centre must see it: Former Punjab CM Captain Amarinder Singh pic.twitter.com/K3CTSjQ1K5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 26, 2023