{"_id":"66598040989fef6ad80049ec","slug":"former-cm-capt-amarinder-singh-wrote-letter-to-punjab-voters-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: मनमोहन सिंह के बाद अब कैप्टन अमरिंदर ने लिखा पत्र, लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: मनमोहन सिंह के बाद अब कैप्टन अमरिंदर ने लिखा पत्र, लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील
Fri, 31 May 2024 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 01:17 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार चुनाव प्रचार से दूर रहे हैं। वे पटियाला में हुई पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। पटियाला से भाजपा उम्मीदवार और कैप्टन की पत्नी परनीत कौर के अनुसार, वे बीमार होने के कारण प्रचार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : X @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक जून को मतदान होना है। प्रचार थम चुका है। लोगों से वोटिंग के लिए अपील जारी है। गुरुवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम एक पत्र लिख कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी। अब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है।
अपने पत्र में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा-मैं आपको समृद्ध और विकसित पंजाब के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए एक अपील और आशा से भरे दिल के साथ लिख रहा हूं। मैं आप सभी से बड़ी संख्या में बाहर आने और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट करने का आग्रह करता हूं।
कैप्टन ने पत्र में लिखा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरी पत्नी परनीत कौर पटियाला में चुनाव लड़ रही हैं। मैं विशेष रूप से पटियाला लोकसभा के नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और उनका समर्थन करें।

I am writing to you with an appeal and a heart full of hope to our shared vision of a prosperous and developed Punjab. I urge you all to come out in large numbers and vote for @BJP4India candidates.
विज्ञापन विज्ञापन
As you all know, my wife Smt. @preneet_kaur is contesting the elections in… pic.twitter.com/hbg6w9xB8F— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 30, 2024