पूर्व सीएम हुड्डा बोले- धान पर पाबंदी का फैसला वापस नहीं हुआ तो कुरुक्षेत्र से करेंगे प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सूबे की भाजपा सरकार को एक जून तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि 31 मई तक के लॉकडाउन के बाद सरकार यदि एक जून तक धान की पाबंदी के फैसले को वापस नहीं लेती तो वे किसानों के बीच जाकर इसका विरोध करेंगे। एक जून को ही कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद समेत धान पाबंदी वाले तमाम इलाकों के किसानों से मुलाकात करेंगे। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार को किसान की हालत और हालात की गंभीरता को समझना चाहिए। महामारी में खेती व किसान के साथ नए-नए प्रयोग करने के बजाए उन्हें राहत देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- अच्छी पहल: अब कॉलेजों में शिक्षक नियुक्त होंगे पासपोर्ट अधिकारी, छात्रों का नि:शुल्क बनेगा पासपोर्ट
कोई भी किसान सरकार की थोपी गई शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्हें बेझिझक होकर धान की बुआई करनी चाहिए। किसान के हर संघर्ष में हम उनके साथ खड़े हैं। सरकार को कोई अधिकार नहीं बनता है कि वो किसान द्वारा बोई गई फसल को एमएसपी पर खरीदने से इनकार कर दे। अगर सरकार ऐसा करती है तो हम निश्चित तौर पर इसका विरोध करेंगे।
एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमें किसान और भूजल दोनों की चिंता है। इसलिए हम लगातार सरकार को सुझाव दे रहे हैं कि कैसे किसान और भूजल दोनों को बचाया जा सकता है। सरकार को भी भूजल संरक्षण की योजनाओं के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।