फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Chief Secretary Vijay Vardhan will be the new Chief Information Commissioner

हरियाणा: पूर्व मुख्य सचिव विजय वर्धन होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त, सरकार जल्द जारी करेगी अधिसूचना

Wed, 23 Mar 2022 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 09:35 PM IST
सार

चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सदस्य शिक्षा मंत्री कंवर पाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त दोनों के नाम तय किए। अब भी आयोग में तीन सूचना आयुक्तों के पद खाली हैं।

विज्ञापन
Former Chief Secretary Vijay Vardhan will be the new Chief Information Commissioner
सेवानिवृत्त आईएएस विजय वर्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव व सेवानिवृत्त आईएएस विजय वर्धन नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। सेवानिवृत्त आईएएस एसएस फुलिया सूचना आयुक्त का जिम्मा संभालेंगे। बुधवार को चंडीगढ़ में हुई सर्च और वैधानिक समिति की बैठक में दोनों के नाम पर मुहर लगा दी गई। प्रदेश सरकार जल्दी दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर देगी। 

विज्ञापन


मुख्य सूचना आयुक्त का पद सेवानिवृत्त डीजीपी यशपाल सिंघल का कार्यकाल 23 मार्च को ही पूरा होने पर खाली हुआ था। 27 अप्रैल 2017 को इस पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। अब पूर्व आईएएस विजय वर्धन इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्धन बीते वर्ष ही मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन


एसएस फुलिया की सेवानिवृत्ति भी बीते वर्ष ही हुई है। फुलिया की पत्नी रेणु फुलिया भी हरियाणा में बतौर आईएएस सेवाएं दे रही हैं। सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त व राज्य सूचना आयुक्त के खाली पदों को भरने के लिए इसी माह सर्च और वैधानिक समिति का गठन किया था। समिति ने दोनों पदों के लिए आए आवेदनों की छंटनी के बाद वर्धन व फुलिया के नाम पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते फरवरी महीने में दोनों पदों के लिए इच्छुक और योग्य व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए थे। सर्च कमेटी में चेयरमैन मुख्य सचिव संजीव कौशल के अलावा दो अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और सुधीर राजपाल शामिल रहे। इस समिति ने प्राप्त आवेदनों की छंटनी कर उपयुक्त नाम वैधानिक समिति को भेजे थे। उसके चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सदस्य शिक्षा मंत्री कंवर पाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त दोनों के नाम तय किए। अब भी आयोग में तीन सूचना आयुक्तों के पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed