{"_id":"61e7cbcc5c4c1c312062626f","slug":"former-chief-minister-parkash-singh-badal-reached-ludhiana-for-health-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया, पहली रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया, पहली रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव
Wed, 19 Jan 2022 02:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:05 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बुधवार को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव हैं। यही वजह है कि उन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ( डीएमसी) में दाखिल कराया गया है। पिछले दो दिनों से प्रकाश सिंह बादल का इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें बुधवार को डीएमसी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका रैपिड टेस्ट किया। जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ही दाखिल कर लिया गया। डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने आरटीपीसीआर की रिपोर्ट भेजी है। डॉक्टरों की टीम पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का इलाज करने में जुटी है।
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव है और पूर्व सीएम को पार्टी एक बार फिर चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। वह विधानसभा लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। पिछले कुछ दिनों से खुद गांव गांव जाकर प्रचार में लगे हुए थे। अब उनके बीमार पड़ने के बाद पार्टी के सीनियर नेता चिंतित हैं। उन्हें खांसी और जुकाम था।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के सलाहकार रह चुके और सीनियर अकाली नेता महेशइंद्र गरेवाल ने बताया कि पिछले 2-3 दिन से बुखार और खांसी थी। जिस कारण उन्हें रुटीन चेकअप के लिए दयानंद अस्पताल लाया गया था। यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। डीएमसी अस्पताल के सीनियर डॉ. बिशव मोहन ने बताया कि पूर्व सीएम की पहली टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट भेजी है। प्रकाश सिंह बादल का इलाज शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ्य होंगे।
Former Punjab chief minister Parkash Singh Badal tests positive for COVID-19: Official— Press Trust of India (@PTI_News) January 19, 2022