{"_id":"da531cdd6defeba2c0f006584c71e2da","slug":"former-bjp-precident-gadkari-at-city-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों के नारे लगाने पर क्यों भड़के गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों के नारे लगाने पर क्यों भड़के गडकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी बुधवार को सेक्टर-33 स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय कमलम में मंच पर भड़क गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, लेकिन जब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और हरमोहन धवन के समर्थकों ने अपने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी की तो गडकरी भड़क गए।
उन्होंने कहा व्यक्तिगत नारेबाजी से पार्टी नहीं जीतेगी। नारा लगाने से अच्छा है कि सबके दिलों के करीब जाओ। जैन के समर्थकों ने कोई नारेबाजी नहीं की।
भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी कार्यालय कमलम में मुख्य अतिथि के रूप से हिस्सा लिया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी के विजन और चुनाव संबंधी रूप रेखाओं को विस्तृत रूप से बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ पी धनखड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने आए हुए वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ जयराम जोशी, सत्यपाल जैन, अरूण सूद, हरमोहन धवन, रघुबीर लाल अरोड़ा, रामवीर भटटी, बीके कपूर, हरिशंकर मिश्रा, राम लाल, आशा जसवाल, प्रेम कौशिक और चद्रशेखर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विजन डाक्यूमेंट के बारे में बताया
कार्यकर्ताओं को पार्टी के विजन डाक्यूमेंट के बारे में नितिन गडकरी ने बताते हुए कहा कि पार्टी देश में पारदर्शिता लाना चाहती है, आर्थिक क्षेत्र में आ रही विभिन्न बाधाओं और नीतियों को सरल तरीके से तैयार कर उसे लागू करना, देश भर में ई गवर्नेंस को लागू करना ताकि आम जनता लाल फीता शाही के चुंगल से छुटकारा पा सके।