फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Additional Chief Secretary of Haryana Name Mentioned in Limca Book of Records

42 भाषाओं में गाए 27 हज़ार गाने, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज, सरकार ने किया सम्मानित

Thu, 02 Jul 2020 12:30 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 02 Jul 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Former Additional Chief Secretary of Haryana Name Mentioned in Limca Book of Records
पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव राजरूप फुलिया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर राजरूप फुलिया ने 42 भाषाओं में 27000 से अधिक गाने गाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। ये गाने उन्होंने 2 वर्ष के अंतराल में गाए हैं। इसी उपलब्धि को देखते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. राज रूप फुलिया की इस उपलब्धि को सराहा। डॉ फुलिया ने सेवानिवृत्त के बाद अपने गाने के शौक के चलते दो वर्षों के दौरान 42 भाषाओं में 27000 से अधिक गाने गाकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा दिए गए रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डॉ राजरूप फुलिया को बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि डॉ. फुलिया, जिन्होंने हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप अपनी सेवाएं दी। उन्होंने गायक के तौर पर एक नई पारी शुरुआत की और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी अलग पहचान कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed