फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forgery in clerk recruitment in Haryana

हरियाणा में क्लर्क भर्ती में फर्जीवाड़ा: 2 से 3 लाख में दूसरों से दिलाई परीक्षा, छह को पकड़ा गया

Wed, 25 May 2022 10:10 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 May 2022 10:10 AM IST
सार

फर्जीवाड़ा करने वालों की पूरी सूची छह जून के बाद पुलिस को सौंपी जाएगी और केस दर्ज कराया जाएगा। अभी 4748 क्लर्क पिछले दो साल से अलग-अलग विभागों में तैनात हैं। जिस प्रकार भर्ती में गड़बड़ी सामने आ रही है उससे तय है कि काफी की नौकरी जा सकती है। 

विज्ञापन
Forgery in clerk recruitment in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही दस्तावेजों की जांच में 2019 की क्लर्क भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया है। छह क्लर्क के बायोमीट्रिक निशान का मिलान नहीं हो पाया। उकलाना के राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, गन्नौर के विशाल, रोहतक के खुशी राम और बुटाना के मोनू सांगवान व एक अन्य ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सामने कुबूला कि उन्होंने दो से तीन लाख रुपये देकर दूसरों से परीक्षा दिलाई थी। 

विज्ञापन


वहीं, गड़बड़ी पकड़े जाने के डर से 50 फीसदी अभ्यर्थी दोबारा दस्तावेजों की जांच कराने नहीं पहुंचे हैं। यह प्रक्रिया 21 मई से शुरू हुई और 6 जून तक चलेगी। चार दिन में 6 हजार में से मात्र 2983 ने ही दस्तावेजों की जांच कराई है। इस भर्ती में बड़े स्तर पर धांधली की आशंका है। दस्तावेजों की जांच में एक ऐसा मामला भी सामने आया है कि एक अभ्यर्थी ने आर्थिक सामाजिक आधार पर अतिरिक्त नंबरों के लिए दावा भी नहीं किया था फिर भी उसे अंक मिले और उसका चयन भी हो गया। 
विज्ञापन


भर्ती में अतिरिक्त अंकों के आधार पर भर्ती होने वालों की संख्या अधिक है। आयोग ने आर्थिक सामाजिक आधार के अंकों को लेकर भी अलग से जांच शुरू कर दी है। फर्जीवाड़ा करने वालों की पूरी सूची छह जून के बाद पुलिस को सौंपी जाएगी और केस दर्ज कराया जाएगा। अभी 4748 क्लर्क पिछले दो साल से अलग-अलग विभागों में तैनात हैं। जिस प्रकार भर्ती में गड़बड़ी सामने आ रही है उससे तय है कि काफी की नौकरी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में पूछे सवालों पर था विवाद
2019 में एचएसएससी के तत्कालीन चेयरमैन भारतभूषण भारती के समय भर्ती निकाली गई थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर याचिका दायर की थी। 25 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के तीन सवालों को ठीक माना है। इससे एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ गए हैं और 48 हजार के घट गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर इस भर्ती का संशोधित परिणाम जारी करने के लिए ही आयोग दोबारा से दस्तावेजों की जांच कर रहा है। 

 

बायोमीट्रिक निशान नहीं मिलने पर अब तक छह अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने आयोग के सामने माना है कि उन्होंने दूसरों से परीक्षा दिलाई है। हमें आशंका है कि ऐसे काफी संख्या में और अभ्यर्थी मिलेंगे। इसलिए दस्तावेज जांच के समय ही बायोमीट्रिक निशान लिए जा रहे हैं।  -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed