फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forest Department of Punjab will provide employment to youth as Guide of Siswan Dam

पंजाब सरकार की पहल: पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा सिसवां डैम, गांव के युवा बताएंगे खासियतें  

Mon, 23 Aug 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर/नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर/नयागांव (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 02:53 PM IST
सार

चंडीगढ़ से महज 20 किलोमीटर दूर पंजाब सरकार ने सिसवां डैम के रूप में अनोखा पर्यटन स्थल तैयार किया है। वन विभाग ने इसका नाम सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप रखा है। खूबसूरती के कारण यह पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

विज्ञापन
Forest Department of Punjab will provide employment to youth as Guide of Siswan Dam
सिसवां डैम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ अब पंजाब का वन विभाग युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगा। नयागांव में सिसवां डैम पर गाइड के रूप में ऐसे युवा भर्ती किए जाएंगे, जिन्हें इलाके की जानकारी होगी। साथ ही एक पांच सदस्यीय कमेटी बनेगी, जिसमें एक स्थानीय प्रतिनिधि भी होगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ से महज 20 किलोमीटर दूर पंजाब सरकार ने सिसवां डैम के रूप में अनोखा पर्यटन स्थल तैयार किया है। वन विभाग ने इसका नाम सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप रखा है। खूबसूरती के कारण यह पर्यटकों को आकर्षित करेगा। अधिकारियों का कहना है कि इलाके के शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण देकर गाइड के रूप में रखा जाएगा। इसके अलावा पांच सदस्यीय कमेटी में 210 वन विभाग से एक सदस्य, एक सदस्य वन्य जीव विभाग से जबकि एक सदस्य सिंचाई विभाग व एक सदस्य स्थानीय गांव का नुमाइंदा होगा। 
विज्ञापन



पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुझे कमेटी का सदस्य बनाया गया है। विभाग से यही मांग थी कि इलाके के युवाओं को सबसे पहले रोजगार दिया जाए। विभाग इस पर काम भी कर रहा है। पर्यटकों को भी इस स्थल के बारे में उचित जानकारी मिल सकेगी। -शेरखान, नंबरदार गांव सिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट से लोगों को मुहैया करवाया जाएगा रोजगार
इस पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए हमने जो मुख्य उद्देश्य रखे थे, उनमें मुख्य यह भी था कि स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यह पर्यटन स्थल लगभग बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। -अमित चौहान, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed