फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Foreign cigarettes worth more than Rs 29 lakh seized at Amritsar airport

Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 29.5 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट, दुबई से आई थी फ्लाइट

Mon, 06 Mar 2023 06:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 06:03 PM IST
सार

एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों की जांच के दौरान एयरलाइंस के स्टाफ ने बताया कि चार मार्च को दो यात्रियों ने दुबई से भारत तक का सफर किया था लेकिन उनके उक्त बैग दुबई से नहीं आ पाए थे, जो यह 11 बैग सोमवार को यहां पहुंचे हैं। उन्हें खोले जाने पर सिगरेट के 1302 कार्टून मिले हैं, जिसके प्रत्येक कार्टून में विदेशी सिगरेट के 10 पैकेट थे। 

विज्ञापन
Foreign cigarettes worth more than Rs 29 lakh seized at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट।

विस्तार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने 29.5 लाख कीमत के विदेशी सिगरेट पकड़े हैं। यह सिगरेट उस समय पकड़े जब एयरलाइंस का स्टाफ विमान से डिब्बे निकालकर ला रहा था। पांच मार्च की सुबह दुबई से पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट से सामान लाने के बाद यात्री उन्हें विमान में ही छोड़ गया था और एयरलाइंस के स्टाफ की मदद से इसे बाहर निकालने के प्रयास में था।

विज्ञापन


कस्टम प्रवक्ता के मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-56 ने 5 मार्च की सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों का कस्टम होने के बाद एयरलाइंस का स्टाफ कार्टून विमान से निकालकर बाहर ला रहा था। कस्टम अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ तो उन कार्टून को अपने कब्जे में ले लिया, जो 1302 कार्टून थे। उन्हें खोले जाने पर पाया कि कुछ लोग एयरलाइंस के स्टाफ की मदद से कोरिया के सिगरेट दुबई के रास्ते भारत में तस्करी करने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन


एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों की जांच के दौरान एयरलाइंस के स्टाफ ने बताया कि चार मार्च को दो यात्रियों ने दुबई से भारत तक का सफर किया था लेकिन उनके उक्त बैग दुबई से नहीं आ पाए थे, जो यह 11 बैग सोमवार को यहां पहुंचे हैं। उन्हें खोले जाने पर सिगरेट के 1302 कार्टून मिले हैं, जिसके प्रत्येक कार्टून में विदेशी सिगरेट के 10 पैकेट थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने उक्त कार्टून के अंदर मिले 29.5 लाख रुपये कीमत से 2,60,400 सिगरेट अपने कब्जे में लेकर कस्टम एक्ट 1962 के तहत जांच शुरू कर दी है। कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे की हिदायतों के बाद उक्त दोनों यात्री पंजाब के बाहर से हैं और उन्हें समन भेजे गए हैं लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed