फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   For the first time the entire village appeared before Sri Akal Takht Sahib

बेअदबी मामला: पहली बार पूरा गांव श्री अकाल तख्त साहिब में हुआ पेश, गले में तख्तियां लटका पहुंचे ग्रामीण

Mon, 23 Oct 2023 08:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 08:53 AM IST
सार

ग्रामीणों ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर स्वीकार किया कि वह इस घटना के लिए खुद को दोषी स्वीकार करते हैं और जो भी सजा सुनाई जाएगी, उसे स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन
For the first time the entire village appeared before Sri Akal Takht Sahib
गले में तख्तियां लटका बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तख्त श्री केसगढ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने पटियाला के गांव मोहलगढ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरुप की बेअदबी के मामले में पूरे गांव को ही श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का आदेश दिया था। पूरा गांव श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुआ। 

विज्ञापन


पहली बार इस तरह के मामले में पूरे गांव को ही आरोपी पाया गया, क्योंकि ग्रामीण गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा संभाल कर पाने में असमर्थ रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब पर तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने पांच प्यारों के साथ बैठक कर फैसला सुनाया है कि गांव मोहलगढ़ के निवासी पांच दिन पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में तीन-तीन घंटे हर रोज सफाई करेंगे, जोड़े साफ करेंगे, लंगर में जूठे बर्तन साफ करेंगे। इस के बाद गांव निवासी श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवा कर कड़ाह प्रदास की देग करवाएंगे। 
विज्ञापन


सेवा मुकम्मल होने के बाद अमृतधारी सिखों की एक कमेटी बनाई जाएगी जो गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभाल देखेगी। इसके बाद ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप गुरुद्वारा साहिब को सौंपे जाएंगे। सभी गांव वासियों ने श्री अकाल तख्त साहिब जी से सुनाई गई इस सेवा को स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मोहलगढ़ में कुछ दिन पहले बेअदबी का मामला सामने आया था। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सुल्तान सिंह ने सभी ग्रामीणों को ही दोषी पाया। इसके बाद उन्होंने गांव वासियों को 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश जारी किया था।

पंथक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरे गांव को दोषी पाया गया और श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया गया। गांव के पूर्व सरपंच शाम सिंह, क्षेत्र के एसजीपीसी सदस्यों जरनैल सिंह और अकाली नेता हरिंदरपाल सिंह की अगुवाई में करीब 80 ग्रामीण गले में तख्तियां लटाकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर स्वीकार किया कि वह इस घटना के लिए खुद को दोषी स्वीकार करते हैं और जो भी सजा सुनाई जाएगी, उसे स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed