फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Football trial for youth on December 18

Chandigarh News: युवाओं के लिए फुटबॉल का ट्रायल 18 दिसंबर को

Fri, 16 Dec 2022 10:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Football trial for youth on December 18
चंडीगढ़। बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफएस) अपनी आवासीय अकादमियों के लिए 18 दिसंबर को सेक्टर-46 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल ग्राउंड में ट्रायल लेने जा रहा है। बीबीएफएस की तकनीकी टीम ने फुटबॉल की लोकप्रियता के आधार पर परीक्षण करने और बीबीएफएस आवासीय अकादमी के लिए सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 100 से अधिक भारतीय शहरों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

इसमें रेजिडेंशियल प्रोग्राम के तहत प्रतिभाशाली फुटबॉलरों के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें पढ़ाई, प्रशिक्षण, भोजन, आवास और प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए पात्र हैं। ट्रायल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे मैदान में पहुंचना होगा। फुटबॉलरों को अपनी किट और एक पहचान पत्र साथ रखना होगा। सभी उपस्थित लोगों के लिए 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed