फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foot Massager for Amarnath Yatri of Chandigarh

बाबा बर्फानी के भक्तों को मिलेगी ये खास सुविधा

Sun, 11 May 2014 01:38 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 May 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Foot Massager for Amarnath Yatri of Chandigarh

बाबा बर्फानी के भक्तों को थकावट दूर करने के लिए गौरीशंकर सेवादल फुटमासाजर का इंतजाम करेगी। फुट मसाजर से थके बाबा के भक्तों के पांव के दर्द को छूमंतर कर देगा। गौरीशंकर सेवादल पंचतरणी में भंडारा लगाएगी।

विज्ञापन


इसकी तैयारियां पूरे जोरों पर है। गौरी शंकर सेवादल को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भंडारा लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। संस्था में खुशी की लहर है।

गौरी शंकर सेवादल के प्रधान सुनील कुमार, चेयरमैन अजय गुप्ता और प्रवक्ता अवनीस बंसल ने बताया कि भक्तों में भारी उत्साह है। भंडारा 28 जून से शुरू होगा।

भंडारा का सामान चंडीगढ़ से 20 जून को रवाना होगा जबकि शिविर लगाने के लिए टेंट का सामान 15 जून को भेजा जाएगा। शिविर में टेंट व अन्य वस्तुओं के लिए एक सप्ताह से अधिक का समय लग जाता है।
विज्ञापन


मेन्यू भी तय किया

गौरी शंकर सेवादल के प्रवक्ता अवनीस बंसल ने बताया बाबा के भक्तों के लिए मेन्यू भी तय कर लिया गया है। संस्था की हाल में हुई बैठक में यह फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि सुबह ब्रेकफास्ट में चाय, दूध, उबले चने, दलिया, पोहा और उपमा शामिल है। दोपहर लंच में चावल, दाल सब्जी चपाती, कढ़ी और खीर को शामिल किया गया है। रात को डिनर में सब्जी, रोटी, चावल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मिलेगी सुविधा
अवनीस बंसल ने बताया कि गौरी शंकर सेवादल अपने शिविर में बाबा बर्फानी के भक्तों को आक्सीजन मेकिंग मशीन की सुविधा के अलावा थकान मिटाने के लिए फुट मसाजर, एंबुलेंस आदि की सुविधा प्रदान करेगी। भक्तों की सेवा में 50 सेवादार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed