फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food Fest in Park Plaza Hotel

हाथों से बने मसालों का स्वाद चखना है तो पहुंचे यहां

Sat, 25 Jan 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
Food Fest in Park Plaza Hotel
अगर हाथ से तैयार किए गए मसालों से बने खाने का स्वाद चखना चाहते हैं तो पार्क प्लाजा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आगामी 2 फरवरी तक दिल्ली के फेमस ‘पंजाबी खाना-काके दी हट्टी’ के  शेफ स्वीटी सिंह फूड फेस्ट लगाएंगे। यह फेस्ट हर शाम 8 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


स्वीटी सिंह बताते हैं कि उनके खाने की खासियत मसाले हैं, जिन्हें वे घर पर ही बनाते हैं। वे कभी भी मसाले डालने के लिए बरतन का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि अपने हाथों से ही मसाले डालतें हैं। इस फेस्टिवल में ‘चकुंदर का हलवा’ और ‘अनारी मुर्ग टिक्का’ भी खाएंगे जो स्वीटी सिंह की खास डिश है।  
विज्ञापन


स्वीटी सिंह बताते हैं कि दिल्ली के असफ अली रोड में मेरे पापा पहले रेहड़ी पर खाना लगाते थे, फिर उन्होंने अपना ढाबा खोल लिया, उसके बाद मैंने मेहनत की और आज ‘काके दी हट्टी’ को हर कोई पहचानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रोड्स अक्रोस इंडिया’ में शेफ गैरी के साथ अपना जलवा दिखा चुके स्वीटी सिंह ने अपने नाम के पीछे की कहानी बताई, मेरा असली नाम हरदेव सिंह है, एक बार हैदराबाद के एक होटल में जब खाना बनाने गया तो वहां के जीएम ने मेरे खाने से खुश होकर मुझे स्वीटी सिंह नाम दे दिया, तबसे ही यह मेरी पहचान बन गया। खाना बनाना मुझे बहुत पसंद है

इसलिए पूरा देश- विदेश घूम चुका हूं। जब भी विदेश जाता हूं तो विशेष ड्रेस पहनता हूं, जिसमें भारत का झंडा होता है, ऐसा इसलिए ताकी हर कोई पहचान सके की मैं एक भारतीय हू और आप मेरे वतन के  पकवान खा रहे हैं।


सचिन ने कहा, पाजी क्या खिलाओगे
एक बार आईपीएल के दौरान मैं बंगलुरू के होटल में था तो सचिन बैठे हुए थे, मेरा मन उनको मिलने का हुआ। मैनेजर ने मुझे सचिन से मिलाया, तो सचिन ने पुछा ‘पाजी क्या खिलाओगे’। मैंने सचिन को उस दिन टंगडी खिलाई जो उन्हें बेहद पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed