फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Food and Supply Department suspended Supply of a ration depot holder in Panipat

Panipat News: कई वर्षों से 20 मृत लोगों का राशन डकार रहा था कोटेदार, अब डिपो की सप्लाई रोकी गई

Wed, 14 Dec 2022 12:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 12:15 PM IST
सार

गांव डेरा बोहली निवासी गुरुप्रीत ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को शिकायत दी थी कि उनके गांव में भूपेंद्र के पास राशन डिपो है। वह पिछले कई सालों से मरे चुके लोगों के नाम पर राशन डकार रहा है। शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो गुरुप्रीत ने इसकी शिकायत डीसी और सीएम विंडो पर दी।

विज्ञापन
Food and Supply Department suspended Supply of a ration depot holder in Panipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पिछले कई सालों से मृत 20 लोगों का राशन डकारने वाले गांव डेरा बोहली के कोटेदार (डिपो होल्डर) की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक बार फिर से आपूर्ति निलंबित कर दी है। वहीं मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर डिपो संचालक पर कानूनी कार्रवाई भी बनेगी तो की जाएगी। मामले का खुलासा डीसी और सीएम विंडों की शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल करने के बाद हुआ है। अबकी बार मामले की जांच खुद डीएफएसी ने की और डिपो होल्डर को दोषी पाया। बता दें कि इससे करीब आठ माह पहले भी डिपो होल्डर की आपूर्ति निलंबित की गई थी। मगर डिपो होल्डर ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर आपूर्ति को बहाल करा लिया था।

विज्ञापन


दरअसल, गांव डेरा बोहली निवासी गुरुप्रीत ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को शिकायत दी थी कि उनके गांव में भूपेंद्र के पास राशन डिपो है। वह पिछले कई सालों से मरे चुके लोगों के नाम पर राशन डकार रहा है। शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो गुरुप्रीत ने इसकी शिकायत डीसी और सीएम विंडो पर दी। यहां से निर्देश मिलने के बाद मामले की जांच फिर से विभाग को मिली। इस बार ये जांच खुद जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने की। जांच पड़ताल में डिपो होल्डर दोषी मिला। इसके बाद उन्होंने उसकी आपूर्ति को रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन


इन मृतकों के नाम का राशन डकार रहा था डिपो संचालक
शिकायकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि डिपो होल्डर भूपेंद्र उनके गांव की शेरा देवी, मुलखराज, मोहब्बत सिंह, हरबंस सिंह, करतार कौर, मालक सिंह, बिमला, सिंगारा राम, शेरचंद, सुरजीत कौर, अतु राम, तरणजीत सिंह, दलविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, गुलजार सिंह, इंद्रपालश, गुलाब सिंह, केशर चंद, देशराज व टेहल सिंह की मौत होने पर भी उनके नाम का राशन डकार रहा था। इनमें से किसी की मौत पांच साल पहले तो किसी की छह साल पहले हो चुकी है। उन्होंने सभी के नाम और उनकी मौत होने की शिकायत विभाग अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह पहले भी सिंगल राशन देने पर रोकी गई थी आपूर्ति
जांच पड़ताल में सामने आया कि मार्च-अप्रैल में डिपो होल्डर की सिंगल राशन देने की विभाग को शिकायत मिली थी। डिपो होल्डर भूपेंद्र केंद्र और राज्य सरकार के राशन में सिर्फ एक राशन देता था। जबकि धारकों का राशन कार्ड अपने पास जमा करवा लेता था। विभाग ने जांच पड़ताल की तो 23 लोगों के बयान जुटाए गए, जो डिपो होल्डर के खिलाफ मिले। इसके बाद विभाग ने उसकी आपूर्ति रोक दी थी और दूसरे डिपो होल्डर मंगतराम को आपूर्ति की जाने लगी थी।

 

मामला संज्ञान में आने के बाद जांच पड़ताल की तो आरोप सही मिले और डिपो होल्डर दोषी पाया गया। इसलिए डिपो की सप्लाई रोकने का आदेश जारी किया है। जितेश गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed