{"_id":"67341f08d07f96b38c093e78","slug":"fog-in-chandigarh-weather-update-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में छाई सीजन की पहली धुंध, लोगों को हुआ ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में छाई सीजन की पहली धुंध, लोगों को हुआ ठंड का अहसास
Wed, 13 Nov 2024 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:37 AM IST
सार
शून्य विजिबिलिटी के साथ यह सीजन का पहला कोहरा था जिसने शहर के मुख्य मार्ग को ढक लिया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में बुधवार सुबह जबरदस्त कोहरा दिखा। शून्य विजिबिलिटी के साथ यह सीजन का पहला कोहरा था जिसने शहर के मुख्य मार्ग को ढक लिया था। मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि आस पास के इलाके (पंजाब और हरियाणा) में भी कोहरा पड़ रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को दिन साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। हालांकि सुबह और शाम को ठंड और कोहरे की परत नजर आएगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को दिन साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। हालांकि सुबह और शाम को ठंड और कोहरे की परत नजर आएगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
रिकॉर्ड स्तर पर प्रदूषण, एक्यूआई 358 पहुंचा
चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है। शहर के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के करीब दर्ज किया जा रहा है, जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शहर में सेक्टर-22, 25 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हुए हैं।
सेक्टर-53 में मंगलवार को एक्यूआई 358 तक पहुंच गया है, जो दिवाली के बाद सबसे ज्यादा है। असर ऐसा है कि दिन में भी धूप नहीं निकली और सड़कों पर भी हल्का धुंध जैसा मौसम रहा। रात के समय में स्मॉग की परत भी देखी जाने लगी है। प्रदूषण का यह स्तर लंबे समय तक रहने पर स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। जहरीली हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषण के कण सांस के माध्यम से फेफड़ों में पहुंच जाते हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

