फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog in Chandigarh mausam update

चंडीगढ़ में घना कोहरा: 40 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी, पांच से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Sat, 04 Jan 2025 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

चंडीगढ़ में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब की स्थिति में पहुंच गया है। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पूरे दिन 300 के पार बना रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड और कोहरे के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंसे रहते हैं, जिससे एयर क्वालिटी खराब हो जाती है।

विज्ञापन
Fog in Chandigarh mausam update
चंडीगढ़ में घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में सर्दी और कोहरे के डबल अटैक ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को सीजन का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जिसमें विजिबिलिटी कई इलाकों में मात्र 40 मीटर तक सिमट गई। वहीं शनिवार भी सुबह घनी धुंध के साथ हुई।

विज्ञापन


दिनभर धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पूरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार रहने से प्रदूषण ने भी हालात गंभीर बना दिए। 5 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना के बीच मौसम और ठंडा हो सकता है।
विज्ञापन




शहर में सर्दी और प्रदूषण का प्रभाव तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जिसने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। विजिबिलिटी कई इलाकों में केवल 40 मीटर तक रह गई, जिससे सुबह के समय यातायात पर बड़ा असर पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिनभर हल्की धूप खिलने के बावजूद ठंड का असर जारी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। ठंड और कोहरे की इस स्थिति ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इस विक्षोभ के कारण 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। प्रदूषण और ठंड के इस मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सांस की समस्याओं से जूझ रहे लोगों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। चंडीगढ़ में सर्दी और प्रदूषण का यह डबल अटैक फिलहाल जारी रहने की संभावना है। ऐसे में शहरवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed