{"_id":"584070a24f1c1b0f1ede7be0","slug":"fog-effect-flight-arrived-late-were-struck-on-the-passenger-fare-rise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर: देरी से पहुंची फ्लाइट, किराया बढ़ने पर परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर: देरी से पहुंची फ्लाइट, किराया बढ़ने पर परेशान हुए यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन वीरवार को चार घंटे देरी से हुआ। एयरपोर्ट मैनेजर के अनुसार, दिल्ली में कोहरे के कारण फ्लाइट चार घंटे देरी से यहां आई। इस कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से रवाना हुईं।
दिल्ली जाने वाली सुबह 7:35 बजे की जेट एयरवेज, 8:10 बजे की इंडिगो, 8:40 बजे की स्पाइस जेट, 11 बजे की जेट एयरवेज और दोपहर 12:30 बजे की स्पाइस जेट, 12:40 बजे की एयर इंडिया और दोपहर बाद 4:10 बजे की स्पाइस जेट की फ्लाइट चार घंटे लेट रहीं। वहीं श्रीनगर जाने वाली दोपहर 1:25 बजे की इंडिगो, 2:30 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो और दोपहर बाद 4:35 बजे बंगलूरू जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट भी तीन घंटे देरी से आई।

यात्रियों को 1700 के बजाय देने पड़ रहे हैं 3600 रुपये
कोहरे के कारण यहां से श्रीनगर तक का फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को दो गुना किराया देना पड़ रहा है। यात्री एडवांस टिकट से गुरेज कर रहे हैं। इस कारण टिकट का दाम अधिक हो गया है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार से शनिवार तक श्रीनगर के लिए दोपहर 12:35 बजे स्पाइस जेट और 1:25 बजे इंडिगो की फ्लाइट का संचालन होता है। बीते माह दोनों फ्लाइट 24 से 28 नवंबर तक रद्द रहीं, इससे यात्री परेशान हुए। टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि यात्री श्रीनगर की फ्लाइट रवाना होने से पहले टिकट बुक करवाते हैं। इसलिए फ्लाइट के टिकट के दाम 1700 के बजाय 3600 रुपये का हो गया है। श्रीनगर में मौसम खराब होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है।
टिकट काउंटर पर परेशान रहे लोग
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्पाइस जेट कंपनी के काउंटर से श्रीनगर का टिकट कराने वाले चंडीगढ़ के अधीर शर्मा ने बताया कि यहां पर टिकट महंगा हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टिकट जहां चार हजार में मिलता था। उसका दाम भी इस समय सात हजार हो गया है। इस कारण यात्रियों को दोगुना किराया खर्च करना पड़ रहा है। मेक माई ट्रिप पर भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है।

एयरपोर्ट पर आज से नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट
Chandigarh first International Flight
- फोटो : फाइल फोटो
एयरपोर्ट पर आज से नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काउंटर पर अब शुक्रवार से 500 के पुराने नोट नहीं चलेंगे। इसके लिए सभी काउंटरों पर स्वैप मशीन लगाई गई है। वहीं, नए नोट से ही यात्रियों को टिकट दिया जाएगा। एयरपोर्ट पर सिर्फ एक एटीएम है। इसका कैश दो घंटे में ही खत्म हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद एटीएम में कैश नहीं मिला। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।