फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Flying Sikh' Milkha Singh to get lifetime achievement award

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, ओलंपिक पर कही बड़ी बात

Sun, 29 Sep 2019 10:59 AM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
'Flying Sikh' Milkha Singh to get lifetime achievement award
मिल्खा सिंह - फोटो : फाइल फोटो

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को ‘इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2019’ में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न खेलों में शीर्ष स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इनमें मिल्खा सिंह, सानिया मिर्जा, नीरज चोपड़ा, पुलेला गोपीचंद, सरदार सिंह, महेश भूपति, पीटी उषा, अंजली भागवत, अजिंक्य रहाणे, जहीर खान, युवराज सिंह, दीपा करमाकर, स्मृति शामिल रहे। अवार्ड सम्मारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन स्टेज पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड को भारतीय कप्तान विराट कोहली और संजीव गोयनका ने दो साल पहले लांच किया था। इसके तहत यह संस्था देश और विदेश में भारत को सम्मान दिलाने वाले स्पोर्ट्सपर्सन को सम्मानित करने का काम करेगी। इसी के चलते मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2019 को आयोजित किया गया। इस दौरान एथलेटिक्स के क्षेत्र में विदेश में अपनी धाक जमाने वाले मिल्खा सिंह को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवार्ड मिलने से बढ़ता है हौसला

मुंबई से अवार्ड लेने के बाद चंडीगढ़ में अपने घर पहुंचने पर मिल्खा सिंह ने बताया कि लाइफ टाइम अचीवमेंट मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। इससे भी बड़ी बात यह है कि मेरे अलावा कई अन्य खिलाड़ी जो विभिन्न खेलों से जुड़े हैं उनको अवार्ड मिला।

एक स्पोर्ट्सपर्सन को अवार्ड मिलना अच्छी बात है। इससे नई जनरेशन को भी हिम्मत मिलती है कि अगर इन लोगों को सम्मान मिल सकता है तो हमें भी बेहतर करने पर एक दिन यह अवार्ड जरूर मिलेगा।

ओलंपिक में मेडल की उम्मीद कम
इस मौके पर 92 वर्ष के मिल्खा सिंह ने कहा कि अभी तक मुझे ऐसी कोई उम्मीद नहीं लगती कि कोई भारतीय आने वाले ओलंपिक में एथलेटिक्स में देश को स्वर्ण पदक दिला सके। मिल्खा सिंह ने कहा कि गुरबचन सिंह, पीटी उषा, अंजू बॉबी जार्ज, श्रीराम सिंह एथलेटिक्स में ओलंपिक में फाइनल में तो पहुंचे हैं लेकिन मेडल नहीं जीत सके।

पहले सीजन में आदिल बेदी को मिल चुका है सम्मान
इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड के पहले सीजन 2017 में सिटी के सबसे युवा गोल्फर आदिल बेदी को विराट कोहली और आमिर खान सम्मानित कर चुके हैं। आदिल बेदी विराट कोहली के सबसे चहेते युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। इस साल भी आदिल बेदी सम्मान समारोह में मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed