{"_id":"a09e164d8ca53413ffe15f8c53fd65c7","slug":"flying-sikh-mikha-singh-movie-inspired-runner-to-win-gold-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा सिंह की मूवी देख इतना भागा कि मेडल ले आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्खा सिंह की मूवी देख इतना भागा कि मेडल ले आया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 May 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर में खेली गई यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश को 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक दिलाने वाले करनाल के बेअंत सिंह को प्रेस क्लब में सरताज फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने कहा कि इस युवा में मिल्खा सिंह की झलक दिखती है। जिस प्रकार मिल्खा अभ्यास के दौरान कभी हार नहीं मानते थे, उसी प्रकार बेअंत सिंह भी अभ्यास के मामले में मिल्खा के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
बेअंत सिंह ने कहा कि इससे पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य खेल से नहीं जुड़ा है। पिता किसान हैं, जबकि माता हाऊस वाइफ। बेअंत ने कहा कि भाग मिल्खा भाग फिल्म देखकर वह इतने प्रभावित हुए कि मिल्खा सिंह को ही आइडल मानकर आज भी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए
बेअंत सिंह के कोच दिनेश रावत ने बताया कि बेअंत ने राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। बेअंत सिंह ने अंडर-14 आयु वर्ग में 2013 में 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
यह दौड़ 1:25:30 सेकंड में पूरी कर उसने राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकार्ड बनाया। वहीं अंडर-16 आयु वर्ग में 1 किलोमीटर की दौड़ में बेअंत ने 2 मिनट 27 सेकंड में पूरी कर एक रिकार्ड स्थापित किया।
अब निगाहें यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप पर
बेअंत सिंह ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य 15 जुलाई से कोलंबिया में शुरू होने वाली यूथ वर्र्ल्ड चैंपियनशिप है। इसके लिए कोच दिनेश की देखरेख में वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।