{"_id":"61bb6f75e495a945ac16e5e4","slug":"flying-drone-seen-near-cm-channi-stage-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज के पास उड़ता रहा ड्रोन, एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज के पास उड़ता रहा ड्रोन, एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में
Fri, 17 Dec 2021 03:50 AM IST
ajay kumar
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 03:50 AM IST
सार
एसीपी पूर्वी दविंदर चौधरी ने बताया कि ड्रोन चलाने वाले को हिरासत में लिया गया है। उसके पास ड्रोन उड़ाने की इजाजत थी या नहीं यह चेक किया जाएगा। बाकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। हलका पूर्वी में रैली के दौरान ड्रोन स्टेज के पास उड़ता दिखा। अधिकारियों के हाथ-पांव उस समय फूल गए जब ड्रोन कैमरा बिल्कुल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीक आ पहुंचा। कैमरा सीएम के बिल्कुल सामने देख पुलिस अधिकारियों ने कैमरा हटाने की बात कही। जब कुछ देर तक ड्रोन कैमरा नहीं हटा तो सीएम सुरक्षा के अधिकारियों ने स्टेज से ही ड्रोन को नीचे उतारने की घोषणा करवाई।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरा रैली के बीच पहुंचा तो फिर दोबारा स्टेज से अनाउंसमेंट करवाया गया तो ड्रोन नीचे उतारा गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरा चलाने वाले नौजवान को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ ले गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लुधियाना में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखनी थी। वहीं हल्का पूर्वी में विधायक संजय तलवाड़ की तरफ से रैली का आयोजन किया गया था। चार प्रोजेक्टों की आधारशिला रखने के बाद सीएम चन्नी स्टेज पर पहुंचे। वहां वह डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से बातचीत करने लगे। इसी दौरान अचानक स्टेज के पास ड्रोन कैमरा पहुंच गया।
विज्ञापन