फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flower show starts in mohali

फ्लॉवर शो में बच्चों की अदाओं ने जीता दिल

Sat, 01 Mar 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
flower show starts in mohali

सेक्टर-82 में शनिवार को दो दिवसीय फ्लॉवर शो का शानदार आगाज हुआ। हालांकि इसी बीच बारिश शुरू होने से आयोजकों को थोड़ी परेशानी जरूर उठानी पड़ी।

विज्ञापन


लेकिन शाम को मौसम साफ होने के बाद काफी संख्या में लोग शो देखने पहुंचे। यह पहला मौका जब शहर में इस तरफ का शो आयोजित किया गया।

जानकारी के मुताबिक फ्लॉवर शो जेएलपीएल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शो का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने किया। इसके बाद उन्होंने फूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


फ्लॉवर शो 103 प्रकार के फूलों को प्रदर्शित किया गया। जिसमें कई देश विदेशी किस्मों के फूल शामिल हैं। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। साथ ही कई प्रकार की ग्रामीण खेले भी करवाई गई। इसके अलावा बच्चों के कई प्रकार के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बेबी शो, पेंटिंग व रंगोली के मुकाबले खास थे। इनमें बच्चों ने अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लिया। बच्चों की लुक भी देखते ही बन रही थी। इस मौके एसएस भंवरा, पूर्व पार्षद फूल राज सिंह, परमजीत सिंह, उत्तम सिंह समेत शहर के कई नामी लोग हाजिर थे।

आज कंवर गरेवाल देंगे प्रस्तुति

फ्लॉवर शो में रविवार शाम को सूफी गायक कंवर गरेवाल प्रस्तुति देंगे। इस दौरान काफी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहेंगे। उनके शो के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शो के दौरान किसी भी प्रकार कोई समस्या न आए। इसके लिए आयोजकों ने विशेष इंतजाम किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed