फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flight will start from Chandigarh to Abu Dhabi from May 15

Chandigarh News: चंडीगढ़ से आबूधाबी के लिए 15 मई से शुरू होगी उड़ान

Sat, 13 Apr 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Flight will start from Chandigarh to Abu Dhabi from May 15
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबूधाबी के लिए 15 मई से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान होगी। इस उड़ान के शुरू होने से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के व्यापारियों को सबसे अधिक फायदा होगा। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से नान-स्टॉप शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आबूधाबी के लिए रोजाना फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत फ्लाइट संख्या 6ई1417 आबूधाबी से रात 10.15 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 3.30 बजे चंडीगढ़ पंहुचेगी जबकि फ्लाइट संख्या 6ई1418 चंडीगढ़ से रात 2.45 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 5.15 बजे आबूधाबी पहुंच जाएगी। इंटरनेशनल फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को 15215 रुपये खर्च करने होंगे। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आधी रात के बाद लैंड करने वाली यह पहली फ्लाइट होगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली से अंतिम फ्लाइट रात 10.45 बजे लैंड करती थी, लेकिन अब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात 2.45 बजे पहली फ्लाइट लैंड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed